मेरठ। यूपी में मेरठ जिले के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक ने अपनी ही भाभी और भाई पर गंभीर आरोप लगाया है। मेरठ एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। युवक का आरोप है कि उस के भाई और भाभी में मिल कर धोखे उसकी शादी उससे 25 साल बड़ी विधवा महिला से करा दी। साथ ही विरोध करने पर दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी मिल रही है। बुधवार को युवक एसएसपी से मिला और मदद की गुहार लगाई।
बता दें कि मामला मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र का है, जहां के तारापुरी का रहने वाला अजीम नामक युवक ने बुधवार को मेरठ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर एक प्रार्थना पत्र सौंपा। अजीम का कहना है कि उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है। वह अपने बड़े भाई नदीम व भाभी शायदा के साथ पैतृक घर में रहता है।
प्रार्थना पत्र में अजीम ने आरोप लगाया कि 31 मार्च 2025 को ईद के दिन उसकी भाभी शायदा ने उसे यह कहकर फाजलपुर बुलाया कि उसकी शादी अपनी बड़ी विधवा बहन ताहिरा की बेटी मंतशा से करवाई जाएगी। अजीम भरोसा कर वहां पहुंचा, और उसको वहां लड़की दिखाई गई तो उसने शादी के लिए हां कर दी उसी शाम निकाह तय हो गया।
फाजलपुर की बड़ी मस्जिद में जब मौलाना निकाह पढ़ाने लगे, तब अजीम को पता चला कि उसकी शादी मंतशा से नहीं बल्कि उसकी मां, 25 साल बड़ी विधवा महिला ताहिरा से करवाई जा रही है। जब अजीम ने विरोध किया, तो आरोप है कि उसके भाई नदीम, भाभी शायदा और अन्य परिजनों ने उसके साथ मारपीट की और धमकी दी कि अगर उसने किसी से शिकायत की तो उसे बलात्कार के झूठे मामले में फंसा दिया जाएगा।
युवक ने आरोप लगाया कि तब से उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है और वह मानसिक रूप से बेहद परेशान है। अजीम का कहना है कि उसे इंसाफ चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों ने संबंधित थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
-साभार सहित
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026