नई दिल्ली। भीषण गर्मी का सामना कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है कि इस सप्ताह मौसम में बदलाव के चलते उन्हें गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि आज लोगों को गर्मी का कड़क मिजाज झेलना पड़ेगा। कल से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार कल से चार मई के बीच आंधी और बारिश की प्रबल संभावना है और पांच मई को केवल बारिश होने की उम्मीद है। मौसम में बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। तापमान में भी गिरावट आएगी। छह मई से मौसम खुल जाएगा।
गौरतलब है कि बीते दिन यानि 30 अप्रैल को तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि 25 अप्रैल को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। पांच दिनों में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिसकी वजह से लोगों ने राहत की सांस ली है। आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।
आज सुबह तापमान में तपिश न होने से लोगों ने राहत की सांस ली। सुबह तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस था। बीच-बीच में बादल छाने से तापमान में गिरावट आई है। इसके चलते बाजारों में चहलकदमी बनी हुई है।
- किरावली को मिला जनसेवा का नया ‘तीर्थ’: सांसद राजकुमार चाहर ने 95.63 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास, अब जनता के द्वार होगा समाधान - March 14, 2026
- Agra News: बेटियों के सपनों को मिले ‘साइकिल के पंख’; भारत विकास परिषद् ने 51 छात्राओं को भेंट की साइकिल, अब आसान होगी शिक्षा की राह - March 14, 2026
- नेशनल चैम्बर चुनाव: मनोज बंसल के सिर सजा जीत का ताज, कांटे की टक्कर में 19 वोटों से पछाड़ा; अम्बा प्रसाद और नीतेश बने उपाध्यक्ष - March 14, 2026