सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।इस वायरल वीडियो में महिला बीच सड़क हंगामा करती नजर आ रही है। उसके हाथ में डंडा भी नजर आ रहा है।
यह वायरल वीडियो राजधानी लखनऊ के अलींगज का बताया जा रहा है। कार में स्कूटी की टकरा जाने से हंगामा करने लगी। खूब गाली गलौज करने लगी औऱ कार से डंडा निकाल लाई। सोशल मीडिया में यह वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो डंडा लेकर धमकाते और गालियां बकती नजर आ रही है।
#ViralVideos: ये बेहद मर्यादित महिला सिर्फ इसलिए भड़की हुई हैं कि उनके चार पहिये वाली नाजुक कार को दो पहिया वाली ट्रक जैसी स्कूटी ने टक्कर मार दी, बस इनका पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया, कार की गर्मी है ..या…खैर वायरल वीडियो है औऱ लखनऊ के अलीगंज का बताया जा रहा है। pic.twitter.com/ve6ILG8VM6
— princy sahu (@princysahujst7) April 15, 2024
वीडियो में नजर आ रही महिला जिसकी कार में स्कूटी से टक्कर लग गई थी। मामूली टक्कर से महिला भड़क गई। महिला ने कार में रखी लाठी निकाल कर युवक पर हमला करने की कोशिश करने लगी।
विवाद को बढ़ता देख रास्ते से गुजर रहे लोगो ने समझा बुझा की कोशिश की लेकिन वह थाने चलने का दबाव बनाने लगी। डीसीपी उत्तरी अभिजीत आर शंकर ने बताया कि दोनो पक्षों को थाने लाया गया था, लेकिन किसी ने भी तहरीर नही दी और महिला को समझा कर छोड़ दिया गया।
-एजेंसी
- आगरा के मलपुरा में जन्मदिन की पार्टी के बाद बड़ा बवाल: पुलिस के खदेड़ने पर लापता हुए युवक का शव चौकी के पास नाले में मिला, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप - September 17, 2026
- आगरा में हाईटेंशन तार चोरी का सनसनीखेज खुलासा: कबाड़ कारोबारी निकला मास्टरमाइंड, राजस्थान में गलाया गया था 2760 किलो तार; तीन गिरफ्तार - September 17, 2026
- देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में दिग्गजों और जनता ने की दीर्घायु की कामना - September 17, 2026