उत्तर प्रदेश के जालौन में मोमोज को लेकर दो छात्राओं के गुटों में जमकर लात घूंसे चले। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जालौन कोतवाली क्षेत्र में देर शाम कोचिंग छात्राओं के बीच मोमोज खाने को लेकर विवाद हो गया, विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। लड़कियों के बीच लड़ाई देख पास के पिंक बूथ की महिला पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव कराया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोचिंग से लौट रही कुछ छात्राएं पिंक बूथ के पास स्थित एक फास्ट फूड स्टॉल पर मोमोज खा रही थीं। इस दौरान अचानक दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। देखते ही देखते बहस हाथापाई में बदल गई।
झगड़े के दौरान छात्राओं ने एक दूसरे के बाल खींचे, थप्पड़ मारे और लात घूंसे भी चले। स्थानीय लोगो ने बीच बचाव करने की कोशिश की, लेकिन छात्राएं शांत नहीं हुई।इस दौरान किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पिंक बूथ चौकी से महिला पुलिसकर्मी मौके पर पहुंची। दोनो पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
-साभार सहित
- आगरा में सहेली को घर में रखने पर हुआ था बवाल, भाई ने बहन को मारी गोली, 24 घंटे में गिरफ्तार - October 22, 2026
- Agra News: रात के वक्त क्लीनिक में अकेले डॉक्टर को बनाया गया निशाना, सोने की चेन और मोबाइल लूटकर फरार हुए बदमाश - October 22, 2026
- महर्षि यूनिवर्सिटी के 7वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का बड़ा बयान: “गर्लफ्रेंड बनाओ तो शादी भी करो, कम उम्र में जिम्मेदारी से भागना गलत” - October 22, 2026