बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कुर्सी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा टिकैतगंज में बर्तन व्यापारी के घर करोड़ों की डकैती का मामला सामने आया है। हथियारों से लैस बदमाशों ने बर्तन व्यापारी के पूरे परिवार को पहले बंधक बनाया। फिर पूरे घर में लूटपाट की।
बदमाशों ने पांच-छह बोरों में सोना-चांदी, कैश और बाकी सामान भरकर ले गये। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पहले एक डकैत बर्तन लेने के बहाने दुकान में घुसा थे। इसके बाद उसके बाकी के बदमाश साथी भी घूस गए। इसके बाद बदमाशों ने पूरे परिवार को बंधक बना लिया।
बाराबंकी में हथियारों से लैस बदमाशों ने व्यापारी को बंधक बनाकर की करोड़ों की डकैती pic.twitter.com/RZCVUoJyzz
— princy sahu (@princysahujst7) December 19, 2023
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बदमाशों द्वारा डकैती करने के बाद पांचों बदमाश इनोवा गाड़ी से फरार हो गए। तब पीड़िता कारोबारी ने पड़ोसियों को सूचना दी, तब जाकर पड़ोसियों ने परिवार को बंधन मुक्त किया।
बाराबंकी में हथियारों से लैस बदमाशों ने व्यापारी को बंधक बनाकर की करोड़ों की डकैती pic.twitter.com/NIpWQADYje
— princy sahu (@princysahujst7) December 19, 2023
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बर्तन व्यापारी सोने चांदी को गिरवी रखकर ब्याज पर पैसे देता था। बर्तन व्यापारी शिव कुमार निगम ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और अधिकारी मामले की जांच पड़ताल में जुट गए है। साथ ही पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
-एजेंसी
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026