अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली में अब बिहार, यूपी, हरियाणा और राजस्थान सहित कई राज्यों के हजारों मरीजों को अब एमआरआई स्कैन के लिए अब लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। एम्स में मरीजों को अब 24 घंटे और सातों दिन एमआरआई स्कैन की सुविधा मिलेगी। इस बाबत बृहस्पतिवार को संस्थान के नए निदेशक डा. एम. श्रीनिवास ने आदेश जारी कर दिया है। इस फैसले से हजारों मरीजों को राहत मिलेगी, जिनको एमआरआइ जांच के लिए लंबा वेटिंग मिला है।
डायरेक्टर के निर्देश पर एमआरआइ मशीनें खरीदने के लिए न्यूरोलाजी विभाग की विभागाध्यक्ष डा। एमवी पद्मा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में छह डाक्टरों की एक कमेटी बनाई गई है। बता दें कि एम्स के कई विभागों में एमआरआई स्कैन के लिए लंबा वेटिंग चल रहा है, जिससे बिहार, यूपी और कई राज्यों से आए मरीजों को महीनों इंतजार करना पड़ता है।
अब एम्स के नए डायरेक्टर के निर्देश पर बनाई गई कमेटी मरीजों की संख्या के आधार पर रिपोर्ट तैयार करेगी। यह कमिटी पता लगाएगी कि एम्स में कितनी एमआरआइ मशीनों और कर्मचारियों की और जरूरत है। यह कमेटी पोर्टेबल एमआरआइ मशीन खरीदने के विकल्प पर भी विचार करेगी। डा. श्रीनिवास ने कमेटी से 13 अक्टूबर तक रिपोर्ट देने के लिए कहा है। एम्स के इस फैसले से एमआरआइ मशीनों की संख्या भी बढ़ेगी और साथ ही मरीजों की अब लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए पोर्टेबल एमआरआइ मशीन भी खरीदने की तैयारी की जा रही है।
- आगरा में साइबर ठगी का अनोखा मामला: महज 12 रुपये का बकाया बिल चुकाने का झांसा देकर ठगों ने खाते से उड़ाए 28.19 लाख रुपये - September 23, 2026
- आगरा नगर निगम में सियासी संग्राम: शौचालय निर्माण का प्रस्ताव अटकाने से नाराज भाजपा पार्षद सुनील करमचंदानी ने नगर आयुक्त के चैंबर में दिया धरना - September 23, 2026
- आगरा में स्ट्रैची ब्रिज के पास दर्दनाक हादसा: गहरे गड्ढे में पैर फंसने से यमुना में डूबा शख्स, एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव - September 23, 2026