आगरा। थाना खेरागढ़ पुलिस ने नाबालिग दलित बच्ची से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घटना के 48 घंटे के भीतर दुष्कर्म के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी चाट की ठेल लगाता था और नशे का आदी है। इस घटना को लेकर भारी जनाक्रोश था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पांच टीमें गठित की थीं।
आरोपी के गिरफ्तार होने की जानकारी डीसीपी पश्चिमी अतुल शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि आरोपी दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गया था। पुलिस ने उसे 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी खेरागढ़ थाना क्षेत्र में ही लाल चौराहे से की गई। आरोपी का नाम ओमवीर और वह पीड़िता के गांव का ही रहने वाला है।
डीसीपी के अनुसार आरोपी घर के बाहर बहन के साथ सो रही 12 साल की बालिका को नींद में ही अपने हाथों में उठा ले गया था। गांव के बाहर देवस्थान के पास बच्ची से रेप करने के बाद फरार हो गया था।
डीसीपी पश्चिमी अतुल शर्मा ने पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर हाल में पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस मामले में भी कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अब उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है ताकि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके।
- फरीदाबाद में अग्नि तांडव: केमिकल फैक्ट्री में धमाकों के साथ लगी आग, 35 कर्मचारी झुलसे, 2 की हालत नाजुक - February 16, 2026
- भिवाड़ी अग्निकांड: ‘गारमेंट’ की आड़ में चल रही थी मौत की फैक्ट्री, धमाके से दहली औद्योगिक नगरी; 8 मजदूर जिंदा जले - February 16, 2026
- आगरा में गूंजा सनातन एकता का स्वर: विराट हिंदू सम्मेलन में बोले वक्ता— ‘संगठित समाज ही राष्ट्र की शक्ति’ - February 16, 2026