पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई प्रमुख इमरान ख़ान की अंतरिम ज़मानत की अवधि ख़त्म होते ही उन्हें गिरफ़्तार कर लिया जाएगा.
पीटीआई के दूसरे लॉन्ग मार्च से पहले पेशावर हाई कोर्ट ने दो जून को इमरान ख़ान की बेल को 50 हज़ार रुपये के मुचलके पर तीन सप्ताह के लिए बढ़ा दिया था. अपनी गिरफ़्तारी की आशंका को देखते हुए इमरान ख़ान पेशावर हाई कोर्ट पहुँचे थे.
ट्विटर पर राणा सनाउल्लाह ने लिखा कि हिंसा, दंगे, राजद्रोह, हथियारबंद हमलों सहित दो दर्जन से अधिक मामलों में इमरान ख़ान का नाम है.
उन्होंने लिखा कि इमरान ख़ान के बनी गला आवास की सुरक्षा में लगे कर्मी ही 25 जून को उनकी ज़मानत की मियाद ख़त्म होते ही ख़ान को गिरफ़्तार करेंगे.
पाकिस्तान के गृह मंत्री ने इमरान ख़ान पर सवाल उठाते हुए कहा, “एक लोकतांत्रिक समाज में ऐसा शख्स किसी राजनीतिक पार्टी का प्रमुख कैसे हो सकता है, जो लोगों को भड़काता हो और जिसके मन में नैतिक और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति ज़रा सा भी सम्मान का भाव न हो.”
-एजेंसियां
- भट्टी बनती दिल्ली: 55% इलाका ‘रेड ज़ोन’ में, रातें भी हुईं गर्म; CEEW की रिपोर्ट ने बढ़ाई राजधानी की धड़कन - March 11, 2026
- भक्तों के लिए खुशखबरी: नवरात्र में आगरा से कैला देवी के लिए दौड़ेंगी 140 बसें, किराया 270 रुपये तय, यूपी-राजस्थान रोडवेज की संयुक्त तैयारी - March 11, 2026
- आगरा में गैस की ‘कृत्रिम किल्लत’: प्रशासन कह रहा ‘सब ठीक है’, पर ब्लैक में 1500 के पार पहुँचा घरेलू सिलेंडर - March 11, 2026