नई दिल्ली। एसबीआई (SBI) ने करोड़ों बैंक अकाउंट होल्डर्स के लिए ये बड़ी खबर है कि आज यानी 23 मार्च को SBI की सभी इंटरनेट सर्विसेज बंद रहेंगी. एसबीआई के ग्राहक शेड्यूल एक्टिविटी के कारण इंटरनेट बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. एसबीआई ने आधिकारिक वेबसाइट पर ये जानकारी दी है. बता दें, देश में SBI के 44 करोड़ ग्राहक हैं, जिनपर इसका असर होगा. आइए बताते हैं कल कौन कौन सी सर्विसेज का आप इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे.
YONO ऐप समेत नहीं चलेंगी ये सर्विसेज
एसबीआई (SBI) की वेबसाइट के अनुसार, कल 23 मार्च को इंटरनेट बैंकिंग एप्लिकेशन, YONO, YONO लाइट, YONO बिजनेस वेब समेत सभी ऐप कल एक घंटे के लिए डाउन रहेंगी. इसके अलावा कोई भी ग्राहक इस बीच इंटरनेट बैंकिंग का भी इस्तेमाल नहीं कर सकेगा. दरअसल, इंटरनेट की सेवाएं शेड्यूल एक्वटिविटी की वजह से 23 मार्च को 01:10 बजे से 02:10 बजे तक काम नहीं करेंगी. हालाकि, बेसिक सर्विसेज के लिए कोई भी WhatsApp बैंकिंग की सेवाओं का लाभ उठा सकता है.
ऐसे होगा काम
इसके अलावा, आप बैंक संबंधी काम करने एक लिए SBI के टोल फ्री नंबर 1800 1234 और 1800 2100 पर कॉल कर सकते हैं और एसबीआई कॉन्टैक्ट सेंटर के माध्यम से सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं.
क्या चीजें करेंगी काम?
अगर आपको इस दौरान पैसों की जरुरत पड़े तो आप UPI से पैसे लेन-देन कर सकते हैं. इसके अलावा आप ATM से भी पैसों की निकासी कर सकते हैं. यूपीआई लाइट यूजर्स को ‘ऑन-डिवाइस’ वॉलेट का उपयोग करके लेन-देन करने की अनुमति देता है, न कि लिंक किए गए बैंक अकाउंट से. इसका मतलब है कि आप बैंक के माध्यम से नहीं जाकर सिर्फ वॉलेट का उपयोग करके जल्द से जल्द पेमेंट कर सकेंगे. हालांकि आपको वॉलेट पर पैसा जोड़ना होगा.
- 3,400 करोड़ के मालिक बीजेपी विधायक बने ‘भिखारी’: सड़क पर उतरकर मांगी भीख, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान - September 15, 2026
- आगरा में श्री हरि सत्संग समिति की नित्य प्रभात फेरी के 15 साल पूरे: भव्य संकीर्तन यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, विधायक ने की पुष्पवर्षा - September 15, 2026
- सपा की तुष्टिकरण और जातिगत राजनीति अब जनता के बीच नहीं चलने वाली: भाजपा नेता रोहित कत्याल - September 15, 2026