उत्तर प्रदेश के निवेश महाकुंभ ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सीएम योगी आदित्यनाथ को बधाई दी। उन्होंने उत्तर प्रदेश को उत्तम निवेश प्रदेश बनने के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि उत्तर प्रदेश और अधिक समृद्ध होगा तो भारत भी और अधिक समृद्ध होगा। राष्ट्रपति ने प्रदेश में महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के प्रयासों की भी सराहना की। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के इस समापन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मंच पर मौजूद थे।
तीन दिन तक चले यूपी के इस निवेश महाकुंभ की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। वहीं समापन के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी शिरकत किया। राष्ट्रपति ने इस दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश में Infrastructure का विकास बहुत तेजी से किया जा रहा है। सड़क यातायात को सुगम बनाने के लिए Highways, एक्सप्रेसवे और रेल सुविधाओं में भारी निवेश किया जा रहा है। इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास प्रदेश के निवासियों के साथ-साथ निवेशकों के लिए भी बहुत सहायक सिद्ध होता है।
मुर्मू ने कहा कि आज हमारा देश मोबाइल फोन्स के निर्माण में और निर्यात में बहुत आगे बढ़ चुका है। यह एक बहुत महत्वपूर्ण तथ्य है कि देश में 65 % मोबाइल फोन्स उत्तर प्रदेश में ही बनते हैं। मुझे बताया गया है कि देश में बनने वाले मोबाइल फोन्स के 55% कंपोनेंट्स उत्तर प्रदेश में ही बनते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में Defence Corridor विकसित किया जा रहा है। इससे भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता को संबल प्राप्त होगा। साथ ही, निवेश, उद्यम और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।
राष्ट्रपति ने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप क्रांति की सोच के साथ महत्वाकांक्षी प्रयास किए जा रहे हैं। यह इस राज्य के युवा उद्यमियों के लिए तथा पूरे देश के विकास के लिए बहुत ही सराहनीय पहल है। मुझे यह जानकर विशेष प्रसन्नता हुई है कि इस Investors Summit के Global Trade Show में Women Entrepreneurs और महिला शिल्पकारों को विशेष स्थान दिया गया। जिस समाज में या जिस प्रदेश में महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित किया जाता है उसका विकास सुनिश्चित है।
मुर्मू ने कहा कि उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के आयोजन के लिए मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और उनकी पूरी टीम की सराहना करती हूं। इस आयोजन की सफलता के लिए मैं मुख्यमंत्री जी, उनकी टीम के सभी सदस्यों, तथा उत्तर प्रदेश के सभी निवासियों को बधाई देती हूं। राष्ट्रपति ने कहा कि मुझे यह जानकर बहुत खुशी हुई कि अन्य देशों के निवेशकों ने उत्तर प्रदेश में उपलब्ध अच्छे निवेश अवसरों में गहरी दिलचस्पी दिखाई है। मुझे यह जानकर खुशी हुई कि इतने सारे देश उत्तर प्रदेश की वृद्धि और विकास में योगदान देने के लिए आगे आ रहे हैं।
- आगरा में सरदार पटेल की 151वीं जयंती की पूर्व संध्या पर महाआयोजन: कोठी मीना बाजार में 1100 दीप जलाकर लौह पुरुष को किया नमन - October 31, 2026
- आगरा पुलिस लाइन के सरकारी आवास में महिला कांस्टेबल का पंखे से लटका मिला शव, महकमे में हड़कंप - October 31, 2026
- आचार्य नरेंद्र देव को नमन कर अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 26 हजार स्कूल बंद कर शराब की दुकानें खोल रही बीजेपी - October 31, 2026