मध्य पूर्व इस समय बारूद के ढेर पर बैठा हुआ है। इजरायल और हमास के बीच छह महीने से जंग चल रही थी कि शनिवार रात को ईरान ने सैकड़ों ड्रोन और मिसाइल से इजरायल पर हमला बोल दिया। इजरायल ने अब ईरान को कीमत चुकाने की धमकी दी है। ऐसे में एक जरा सी चिंगारी इलाके में बड़ी जंग शुरू कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो विशेषज्ञों को आशंका है कि यह सिर्फ मध्य पूर्व तक ही सीमित नहीं रहेगी। इसके अंदर पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लेने की क्षमता है। यानी इस समय दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध के मुहाने पर खड़ी है। दूसरे देशों के इस जंग में आने की बात हवाई नहीं है। ईरान के हमले के दौरान ये देखा जा चुका है।
रिपोर्ट बताती है कि शनिवार को हमले के दौरान ईरान के साथ ही, सीरिया, इराक, लेबनान और यमन से मिसाइल दागी गई। दूसरी तरफ अमेरिका, ब्रिटेन के साथ जॉर्डन ने भी ईरानी ड्रोन को गिराने में इजरायल की मदद की। ये दिखाता है कि शनिवार को हुआ हमला सिर्फ दो देशों तक सीमित नहीं था।
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने टिप्पणी की है कि मध्य पूर्व एक संघर्ष की कगार पर खड़ा है। उन्होंने कहा, अब तनाव कम करने और अधिकतम संयम बरतने का समय आ गया है। इस हालात में लोगों की दिलचस्पी इस बात में बढ़ गई है कि अगर ये संघर्ष दुनिया भर में फैलता है तो वो कौन सी जगह होगी जो इससे बची रह सकती है। हम ऐसी ही 10 जगहों पर नजर डालते हैं।
1. ग्रीनलैण्ड- चारों तरफ समुद्र से घिरा यह डेनमार्क का स्वायत्तशासी क्षेत्र है। आर्कटिक और अटलांटिक महासागर के बीच पड़ने वाला यह क्षेत्र रणनीतिक रूप से किसी भी गुट में शामिल नहीं है। परिणाम स्वरूप इसके जंग की चपेट में आने की संभावना न्यूनतम है।
2. दक्षिण अफ्रीका- स्थिर विदेश नीति और आधुनिक बुनियादी ढांचे के प्रति प्रतिबद्धता दक्षिण अफ्रीका को युद्ध के संभावित गुस्से से निपटने में सक्षम बनाती है।
3. आइसलैंड- यह द्वीपीय देश अपने प्रचुर ताजे पाने के भंडार, समुद्री संसाधनों और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के लिए जाना जाता है।
4. अंटार्कटिका- यह साल से अधिकांश समय पूरा बर्फ से ढका रहता है, जिसके चलते यहां रहना बहुत मुश्किल काम है। हालांकि, इसकी यह स्थिति इसे एक सुरक्षित जगह बनाती है।
5. स्विटजरलैण्ड- यह देश अपनी खूबसूरती के साथ ही कठिन पहाड़ी इलाके और पारंपरिक तटस्थता के लिए जाना जाता है। पहले दो विश्वयुद्धों में भी यह देश किसी गुट का हिस्सा नहीं था।
6. इंडोनेशिया- दक्षिण पूर्व एशिया का यह देश अपनी विशिष्ट भौगोलिक स्थिति के साथ ही स्वतंत्र और सक्रिय विदेश नीति रखता है। ये खूबी इसे सुरक्षित बनाती है।
7. तुवालु- दक्षिणी प्रशांत महासागर में सुदूर स्थित इस देश की भौगोलिक स्थिति इसके लिए सबसे बड़ा रक्षा कवच है।
8. न्यूजीलैंड– एक स्थिर लोकतांत्रिक देश जिसका युद्ध संघर्षों का कोई इतिहास नहीं है। इसके साथ ही यह अपनी भोजन जरूरतें भी खुद पूरी करता है।
9. आयरलैण्ड– ब्रिटेन से सटा यह देश अपनी तटस्थता और शांतिपूर्ण विदेश नीति के लिए जाना जाता है।
10. भूटान– हिमालय से घिरा भारत का यह पड़ोसी देश अपने शांत व्यवहार के लिए जाना जाता है। सबसे सुरक्षित देशों की टॉप 10 सूची में इसे भी स्थान मिला है।
-एजेंसी
- आगरा में शादी के महज पांच दिन बाद 11 लाख रुपये के जेवर और नकदी लेकर नौ दो ग्यारह हुई दुल्हन, बिचौलिया सिंडिकेट की जांच में जुटी पुलिस - August 18, 2026
- Agra News: आईआईएमटी ग्रुप के निदेशक के दोनों शस्त्र लाइसेंस निरस्त, आपराधिक मुकदमे और तथ्य छिपाने पर हुई कार्यवाई - August 18, 2026
- आगरा के बरहन क्षेत्र में सनसनी: 36 घंटे के भीतर रेलवे ट्रैक पर मिले 3 लोगों के शव, पुलिस जांच में जुटी - August 18, 2026