साइबर फ्रॉड से निपटने के लिए लगातार नए कदम उठाए जा रहे हैं। अब एक नया UPI Scam स्टार्ट हो गया है। बैंकों को भी इसको लेकर चिंता हो गई है। यही वजह है कि ICICI Bank ने नई चेतावनी जारी की है। बैंक की तरफ से यूजर्स को Email किया गया है और इसमें बैंकिंग यूजर्स को सावधान रहने के लिए कहा गया है। बैंक का कहना है कि मैलवेयर की मदद से UPI Application को टारगेट किया जा रहा है।
बैंक ने इस मैलवेयर को लेकर चिंता भी जाहिर की है और यूजर्स को इससे काफी सावधान रहने के लिए कहा है। अब सवाल है कि आखिर कैसे यूजर्स के साथ स्कैम को अंजाम दिया जा रहा है।
UPI रजिस्ट्रेशन से होता है स्कैम
साइबर क्रिमिनल कस्टम एसएमएस फॉरवर्डिंग ऐप्स क्रिएट करते हैं। यानी साधारण भाषा में ऐसा है कि जब भी आप नए डिवाइस पर UPI Registration करते हैं तो VMN को एक मैसेज भेजा जाता है, जिसके बाद ही नए डिवाइस पर UPI रजिस्ट्रेशन होता है।
इससे स्कैमर्स अपने डिवाइस पर UPI रजिस्ट्रेशन कर देते हैं और फिर कुछ समय बाद यूजर्स को पता चलता है कि उनके बैंक अकाउंट से पैसे गायब कर दिए गए हैं।
सुरक्षित रहने के लिए अपनाएं ये तरीके
फ्रॉड करने वाले लोगों को एक ऐप का लिंक भेजा जाता है। इसके बाद ये उसमें इंस्टॉल कर दी जाती हैं। इसलिए आपको काफी सुरक्षित रहने की जरूरत होती है। आपको भूलकर भी ऐसी ऐप का यूज नहीं करना है, जिससे आपको नुकसान हो सके। लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम की मदद से आप मोबाइल डिवाइस को भी रजिस्टर कर सकते हैं। सुरक्षित रहने के लिए बहुत जरूरी है कि आप ऑफिशियल साइट से ही कोई ऐप इंस्टॉल करें। एंटीवायरस को भी इसमें इंस्टॉल कर सकते हैं।
-,एजेंसी
- आगरा में ‘फिर हेरा फेरी’ स्टाइल में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 21 दिन में पैसा डबल करने का लालच देने वाले 3 शातिर गिरफ्तार - October 19, 2026
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— ‘भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस, यहाँ साजिशों से नहीं केवल चुनावों से होता है सत्ता परिवर्तन’ - October 18, 2026
- मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: फुटबॉल खेलकर लौटते समय हुआ हमला, ड्राइवर घायल - October 18, 2026