अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदरवार किशोरी लाल शर्मा (केएल शर्मा) ने कहा है वो एक राजनेता हैं और 1983 से राजनीति में एक्टिव हैं. समाचार एजेंसी एएनआई से केएल शर्मा ने कहा, “ये निर्णय शीर्ष नेतृत्व का था. पहले तय नहीं था कि यहां से कौन लड़ेगा. अब मैं ये कह रहा हूं कि स्मृति इरानी को मैं भी हराऊंगा, मैं ये बड़ी बात बोल रहा हूं.”
“मैं यहां गांधी परिवार की नौकरी नहीं कर रहा हूं, मैं नेता हूं. मैं यूथ कांग्रेस के दौरान 1983 में यहां आया था. मैं कांग्रेस से कोई तनख्वाह नहीं लेता हूं. मैं राजनेता हूं.”
बीजेपी नेताओं द्वारा सवाल उठाए जाने पर केएल शर्मा ने कहा, “जब मैं यहां आया था इनसे बहुत बड़ी हैसियत रखता था. जिसको जैसे संस्कार मिलते हैं उसको वे वैसे ही प्रदर्शित करता है.”
कांग्रेस पार्टी ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए अमेठी से राहुल गांधी के स्थान पर गांधी परिवार के करीबी केएल शर्मा को उम्मीदवार बनाया है.
राहुल गांधी अमेठी के बजाय रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं.
बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाए हैं कि राहुल गांधी को अमेठी में हार का डर सता रहा था इसलिए केएल शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया.
-एजेंसी
- आगरा में ‘फिर हेरा फेरी’ स्टाइल में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 21 दिन में पैसा डबल करने का लालच देने वाले 3 शातिर गिरफ्तार - October 19, 2026
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— ‘भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस, यहाँ साजिशों से नहीं केवल चुनावों से होता है सत्ता परिवर्तन’ - October 18, 2026
- मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: फुटबॉल खेलकर लौटते समय हुआ हमला, ड्राइवर घायल - October 18, 2026