Hyundai मोटर्स इंडिया का दूसरा सबसे बड़ा कार निर्माता ब्रैंड है और कंपनी की फेमस एसयूवी हयूंदै क्रेटा इंडिया की सबसे पॉप्युलर एसयूवी कारों में से एक। इस कार के अपडेटेड मॉडल का भारत में बायर्स को बेसब्री से इंतजार है। अब शायद आपका इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि कंपनी ने नई ह्यूंदै क्रेटा फेसलिफ्ट (Hyundai Creta facelift) से पर्दा उठा दिया है।
बैंकॉक इंटरनेशनल मोटर शो में पेश हुई नई क्रेटा
कंपनी 2022 क्रेटा फेसलिफ्ट को बैंकॉक इंटरनेशनल मोटर शो में पेश कर दिया है। इससे पहले क्रेटा को 2021 में भी पेश किया जा चुका है।
भारत में कब होगी लॉन्च ?
इस कार के फेसलिफ्ट लॉन्च के बारे में लगातार खबरें सामने आ रही हैं। कंपनी इसे साल 2022 की दूसरी छमाही में भारत में लॉन्च कर सकती है वहीं मार्कट में सेल के लिए यह कार साल 2023 से उपलब्ध होने की संभावना है।
2022 Hyundai Creta Facelift कंपनी की प्रीमियम एसयूवी Hyundai Tucson से काफी इंस्पायर्ड है, जिसका फ्रंट बिल्कुल नया है और इसमें रिडिजाइन्ड ग्रिल के साथ ही दोनों तरफ LED DRL लगे हैं। इसमें डुअल बिम प्रोजेक्टर हेडलैंप के साथ ही नया फ्रंट बंपर और सिल्वर कलर का फॉक्स स्किड प्लेट लगा है। इसमें नए डिजाइन वाले डुअल टोन अलॉय व्हील्स लगे हैं।
अपकमिंग ह्यूंदै क्रेटा फेसलिफ्ट में मौजूदा मॉडल के मुकाबले काफी सारे लेटेस्ट फीचर्स देखने को मिलेंगे, जिनमें Advance Driver Assist Systems (ADAS) भी है। इसके साथ ही एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कार प्ले सपोर्ट वाला 10.25 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, एयर प्यूरिफायर, वेंटिलेटिड फ्रंट सीट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, बोस स्टीरियो सिस्टम, पैनारोमिक सनरूफ, ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी समेत कई स्टैंडर्ड और सेफ्टी फीचर्स हैं।
-एजेंसियां
- ’संस्कार’ धारावाहिक समीक्षा: बिखरते पारिवारिक रिश्तों के बीच के.सी. और राजेश बोकाडिया की शानदार और भावुक कर देने वाली प्रस्तुति - October 29, 2026
- ’संस्कार’ धारावाहिक समीक्षा: बिखरते पारिवारिक रिश्तों के बीच के.सी. और राजेश बोकाडिया की शानदार और भावुक कर देने वाली प्रस्तुति - October 29, 2026
- ’ओम: चैप्टर 1′ में साई पल्लवी का धाकड़ अवतार: खाकी वर्दी पहन IPS नित्या रेड्डी बन अन्याय के खिलाफ लड़ेंगी जंग - October 29, 2026