Aligarh (Uttar Pradesh, India) । मंगलायतन विश्वविद्यालय द्वारा इस लॉकडाउन के समय में विद्यार्थियों, शिक्षकों व अन्य लोगों के ज्ञानवर्धन के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित कराई जा रही हैं। विवि के कई विभागों द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम लगातार आयोजित कराए जा रहे है।
बढ़-चढ़कर हिस्सा
इन प्रतियोगिताओं में मंविवि के साथ-साथ अन्य विद्यालयों, विश्वविद्यालयों, कंपनियों में कार्यरत व्यक्तियों आदि बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे है। जिसका उन्हें ऑनलाइन प्रमाण पत्र भी दिया जा रहा है। क्विज़ प्रतियोगिता के आयोजन में विवि के इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग, ट्रेनिंग एन्ड प्लेसमेंट सेल, एनएसएस,यांत्रिक इंजीनियरिंग विभाग, इंस्टिट्यूट ऑफ़ बिज़नेस मैनजमेंट, डिपार्टमेंट ऑफ़ कॉमर्स, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, कृषि विभाग, सिविल इंजीनियरिंग विभाग, जैव प्रौद्योगिकी और जीवन विज्ञान विभाग, कला विभाग इस प्रकार 11 विभाग शामिल हैं।
ये दे रहे सहयोग
कार्यक्रमों के आयोजनों में राजेश उपाधयाय, शिखा शर्मा, डॉ. धीरज कुमार गर्ग, डॉ. सिद्धार्थ जैन, मोहन माहेश्वरी, सनोज शाक्य, डॉ. अनुराग शाक्य, डॉ. अंकुर अग्रवाल, मनीषा उपाधयाय, मयंक जैन, वसीम खान, प्रो. आरके शर्मा, सोनी सिंह, डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. सौरभ कुमार, डॉ. नीलम अग्रवाल, डॉ. शगुफ्ता परवीन, डॉ. फराह खान आदि द्वारा सहयोग दिया जा रहा है।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026