हरदोई। जिले के बिलग्राम थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ शादी के मात्र सात महीने बाद ही एक पत्नी ने अपने पति की जान लेने के लिए खौफनाक साजिश रची। पीड़ित पति का आरोप है कि उसकी पत्नी ने अपने दो जीजाओं के साथ मिलकर उसके भोजन में जहर मिला दिया। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी पत्नी और दोनों साढ़ुओं के विरुद्ध हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
अवैध संबंधों का विरोध बना कारण
धांधामऊ निवासी 28 वर्षीय संगम कुमार की शादी 24 नवंबर 2025 को कानपुर की एक युवती से हुई थी। पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी के उसके दो सगे साढ़ुओं, मनोज कुमार और उमाशंकर के साथ अवैध संबंध थे। संगम द्वारा इस बात का विरोध करने पर अक्सर घर में कलह होती थी। संगम के अनुसार, उसकी पत्नी ने उसे सुधारने के बजाय उसे रास्ते से हटाने की योजना बना ली।
खाने में जहर देकर मारपीट का आरोप
पीड़ित ने बताया कि 7 जुलाई की सुबह पत्नी ने साढ़ुओं के कहने पर उसके खाने में जहर मिला दिया। भोजन करने के कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। आरोप है कि उसी दौरान दोनों जीजा वहां पहुंचे और घायल संगम के साथ मारपीट की, जिसके बाद उसकी पत्नी उनके साथ चली गई। परिजनों ने आनन-फानन में संगम को हरदोई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहाँ लंबे उपचार के बाद उसकी जान बच सकी।
एसपी के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुआ मुकदमा
पीड़ित संगम का आरोप है कि स्थानीय कोतवाली में शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की। अंततः, उसने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के समक्ष गुहार लगाई। एसपी के कड़े निर्देश पर बिलग्राम कोतवाली में आरोपी पत्नी, मनोज कुमार और उमाशंकर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- भाजपा में कुछ ‘पहिये’ खुद को समझने लगे हैं स्टीयरिंग…सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए सहयोगी दलों पर कसा तंज - September 29, 2026
- महाराजा अग्रसेन जयंती: आगरा के बल्केश्वर में सजेगा विशाल एकता महायज्ञ, 1100 अग्रवंशी परिवार होंगे एक सूत्र में एकजुट - September 29, 2026
- यूपी में पूरी तरह प्रतिबंधित हुए हुक्का बार, इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य सचिव और DGP को भेजा आदेश - September 29, 2026