Agra, Uttar Pradesh, India. भारतीय नववर्ष की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रचार विभाग एवं महालक्ष्मी मंदिर कैलाश आगरा के द्वारा वाहन रैली और दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
वाहन रैली सिकंदरा चौराहे से शुरू होते हुए कैलाश मंदिर यमुना तट पर समापन हुआ। रैली में 200 कार्यकर्ता अपने वाहनों से भारत माता की जय के नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली के उपरांत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रान्त के सह प्रचार प्रमुख कीर्ति कुमार ने बताया भारतीय नव वर्ष का वैज्ञानिक महत्व है। यह पाश्चात्य संस्कृति की तरह रात में नहीं मनाया जाता बल्कि सूर्योदय के साथ ईश्वर की आराधना करके बड़े बुजुर्गों के साथ हम दिन का प्रारंभ करते हैं। इसी दिन प्रभु श्री राम का राज्याभिषेक हुआ। विक्रम संवत का प्रारंभ इसी दिन से हुआ। आर्य समाज की स्थापना भी इसी दिन हुई। नवदुर्गा भी प्रारंभ होते हैं। वर्ष प्रतिपदा के दिन ही आरएसएस के संस्थापक डॉ. हेडगेवार जी का जन्म हुआ। इसीलिए चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से भारतीय नव वर्ष का प्रारंभ होता है।

विशेष रूप से आमंत्रित वरिष्ठ पत्रकार पवन सिंह ने स्वयसेवकों का अपना मार्गदर्शन करते हुए कहा कि भारतीयता का पूरी दुनिया में संदेश देने के लिए हमें भारतीय परंपराओं को आगे बढ़ाना चाहिए। पूज्य महंत निर्मल गिरी ने सभी कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद दिया। बाद में यमुना मैया की आरती और दीपदान हुआ।
ADA से तंग भाजपा समर्थकों ने दी हिन्दू से मुसलमान बनने की चेतावनी, देखें वीडियो
कार्यक्रम में विभाग प्रचारक आनंद, विभाग प्रचार प्रमुख मनमोहन निरंकारी, विभाग सेवा प्रमुख अवधेश, महानगर प्रचारक सचिन, महानगर प्रचार प्रमुख विनीत, महानगर विद्यार्थी प्रचारक विश्व प्रताप, दिलीप, श्याम महानगर शारीरिक प्रमुख ओसवाल, योगेश, देवकीनंदन, मुकेश कटारा, रविकांत, प्रवीण, रजत सिंघल, रोहित भदौरिया, विजय सामा आदि की उपस्थित उल्लेखनीय रही।
- दिल्ली से परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की ट्रेन से गिरकर मौत, दोस्त ने चेन पुलिंग कर रोकी गोमती एक्सप्रेस - February 17, 2026
- ताज महोत्सव 2026: ‘ग्रीन आगरा’ के दावों की खुली पोल, टीटीजेड में नियम ताक पर; जहर उगल रहे प्रतिबंधित जनरेटर - February 17, 2026
- यूजीसी एक्ट पर संग्राम: करणी सेना अध्यक्ष ने आगरा डीएम को सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन, डॉ. राज शेखावत ने एक्ट को बताया असंवैधानिक - February 17, 2026