Agra, Uttar Pradesh, India. हिन्दी से न्याय अभियान संचालन समिति के प्रदेश के प्रांत प्रमुख डॉ. देवी सिंह नरवार ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय और 25 उच्च न्यायालयों में हिन्दी के काम-काज के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए भारतीय संविधान के अनुच्छेद 348 में संशोधन के निमित्त राष्ट्रीय आम सहमति बनाई जा रही है। इसी क्रम में राष्ट्रीय अभियान के प्रमुख चंद्रशेखर उपाध्याय ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव, सलाहकार एवं वरिष्ठ कांग्रेसी किशोरी लाल शर्मा से दिल्ली में वार्ता की।
चन्द्रशेखर उपाध्याय ने किशोरीलाल शर्मा से समिति द्वारा चलाए जा रहे अभियान के लिए भी समर्थन मांगा। साथ ही इसी क्रम में संयुक्त जाट आरक्षण समिति एवं भारतीय सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष हरिप्रसाद परमार ने अलग-अलग पत्र लिखकर अभियान का समर्थन किया। उन्होंने अभियान की सफलता की कामना की।
पत्र में लिखा है कि सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय में हिन्दी में कामकाज होने से गरीब और कमजोर पिछड़े वर्ग के लोगों को लाभ मिलेगा तथा न्याय सस्ता हो जाएगा। चंद्रशेखर उपाध्याय के इन प्रयासों को निश्चित रूप से सफलता मिलेगी और उनके इस कार्य से हिन्दी को सभी राज्यों में उच्च दर्जा प्राप्त होगा।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026