किसान आंदोलन को लेकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में चल रहे केस पर गुरुवार को सुनावाई हुई। इस सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने किसानों को जमकर फटकार लगाई। दरसअल, हरियाणा सरकार ने हाईकोर्ट में प्रदर्शन कर रहे कुछ किसानों की तस्वीरें दिखाईं। ये फोटो देखकर हाईकोर्ट ने आंदोलनकारी किसानों को जमकर फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि तलवारें लेकर कौन प्रोटेस्ट करता है। बड़े शर्म की बात है कि आप लोग बच्चों को आगे कर रहे हैं। आप कैसे माता-पिता हैं।
कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि बच्चों की आड़ में प्रदर्शन हो रहा है और वो भी हथियारों के साथ। कोर्ट ने कहा कि आप लोगों को तो यहां खड़े होने तक का भी अधिकार नहीं है। आप प्रदर्शन करने जा रहे हैं कोई जंग लड़ने नहीं। आप लोग निर्दोष लोगों को आगे कर रहे हो। आपके नेताओं को गिरफ्तार करना चाहिए।
पंजाब और हरियाणा सरकार को भी लगाई फटकार
हाईकोर्ट ने इस दौरान हरियाणा और पंजाब सरकारों को भी फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि इस पूरे मामले में दोनों ही राज्य अपनी जिम्मेदारी सही तरीके से निभाने में नाकाम रहे हैं।
कोर्ट ने कहा कि किसान शुभकरण की मौत की जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की अगुवाई में होगी। इसके लिए 3 मेंबरों की समिति बनाई जाएगी। कोर्ट ने आंदोलन को शांतिपूर्वक बताने वाले वकीलों को फटकारा और कहा, यहां खड़े हो कर बोलना बहुत आसान है।
कोर्ट ने वकीलों से पूछा क्या आप पटियाला की घटना भूल गए है। जब वहां एक पुलिस अधिकारी का हाथ काट दिया गया था। हाईकोर्ट ने वकीलों से पूछा की हाथों में तलवार लेकर शांतिपूर्वक प्रोटेस्ट कौन करता है?
-एजेंसी
- सीतापुर में 17 साल की शादी और दो बच्चों को छोड़कर फेसबुक प्रेमी के पास गई पत्नी, पति ने खुद कराई दोनों की शादी - October 19, 2026
- आगरा में ‘बड़ा आदमी बनकर लौटेंगे’ पत्र लिखकर घर से भागे थे तीन बच्चे; पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद - October 19, 2026
- Agra News: कारोबार में निवेश का झांसा देकर हड़पे लाखों रुपये, रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने पीड़िता के साथ की अभद्रता और दी धमकी, शिकायत दर्ज - October 19, 2026