लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में एक वकील ने हेलमेट चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है। मामले को हल्के में लेते हुए पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की तो वकील ने कोर्ट की शऱण ली। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने हेलमेट चोरी होने की एफआईआर दर्ज कराई। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस हेलमेट की तलाश करना पड़ेगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लखनऊ के वृंदावन कालोनी निवासी प्रेम प्रकाश पेशे से वकील है। 17 अगस्त को दोपहर करीब ढाई बजे वह जीपीओ हजरतगंज में एक नोटिस पोस्ट करने गए थे। इस दौरान किसी ने उनका हेलमेट चुरा लिया। अटल चौक पहुंचे तो दारोगा राहुल सिंह ने दो सिपाही भेजे।
सीसी फुटेज में दो युवक हेलमेट ले जाते दिखे। थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे तो दारोगा ने टरका दिया। अगले दिन मुकदमा दर्द नहीं किया। इसके बाद छुट्टी का हलावा देकर चले गये। काफी कोशिश करने के बाद आखिरकार वकील ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
कोर्ट के आदेश के बाद हतरतगंज पुलिस ने 26 सितंबर को दो अज्ञात लोगो को खिलाफ हेलमेट चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने मीडिया को बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हेलमेट चोरी करने वालो की तलाश कर रही है।
साभार सहित
- श्रावस्ती में रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना: मायके जाकर टीका लगवाने की जिद पर ससुर ने की 8 माह की गर्भवती बहू की पीट-पीटकर हत्या; आरोपी गिरफ्तार - October 28, 2026
- श्रावस्ती में रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना: मायके जाकर टीका लगवाने की जिद पर ससुर ने की 8 माह की गर्भवती बहू की पीट-पीटकर हत्या; आरोपी गिरफ्तार - October 28, 2026
- दिवाली से पहले यूपी के श्रमिकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी - October 28, 2026