Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. आगरा में बारिश का कहर जारी है। मौसम विभाग ने 13 सितंबर, 2024 को भी भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने 13-09-2024 को आगरा के सभी बोर्ड विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।
आगरा में 11 सितंबर से निरंतर बारिश हो रही है। इस कारण 12 सितंबर को अवकाश घोषित किया गया था। अब 13 सितंबर को भी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।
जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी आदेश में कहा है-
- समस्त सरकारी, गैरसरकारी, प्राइवेट, मिशनरीज इत्यादि विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से कक्षा 12वीं तक में दिनांक 13-09-2024 का अवकाश घोषित किया जाता है।
- विद्यालयों द्वारा यथासम्भव ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन किया जा सकता है।
- इंटरनल स्कूल एग्जाम /प्रैक्टिकल आदि को परिवर्तित कर दिया जाए, जिसकी सूचना सभी छात्रों/अभिभावकों को स्कूल प्रबन्धन द्वारा अपने स्तर से देना सुनिश्चित किया जाए।
- शिक्षकगण विद्यालय प्रबन्धन के निर्देशानुसार कार्य करेंगे।
- इस आदेश की प्रमाणिकता को जनपद की वेबसाइट www.agra.nic.in पर चेक किया जा सकता है।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- UP Budget 2026-27: योगी सरकार ने पेश किया अब तक का सबसे बड़ा बजट, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे पर रिकॉर्ड आवंटन - February 11, 2026
- राष्ट्रीय गीत को मिला नया सम्मान: केंद्र ने जारी किया ‘वंदे मातरम’ प्रोटोकॉल, सभी सरकारी कार्यक्रमों में अनिवार्य - February 11, 2026
- लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के बीच ओम बिरला का फैसला, निर्णय तक नहीं संभालेंगे कुर्सी - February 10, 2026