निजी क्षेत्र के HDFC बैंक ने कहा है कि वह अगले एक साल में बांड जारी कर 50,000 करोड़ रुपये का वित्त जुटाएगी।
बैंक के निदेशक मंडल की बैठक में बांड जारी करने का फैसला लिया गया। इससे जुटाई जाने वाली राशि का इस्तेमाल ढांचागत क्षेत्र को वित्त मुहैया कराने और ग्राहकों को किफायती आवासीय ऋण देने में किया जाएगा।
एचडीएफसी बैंक ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि अगले एक साल में बांड जारी कर 50,000 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को निदेशक मंडल ने मंजूरी दी है। शेयरधारकों की मंजूरी मिलने के बाद यह रकम निजी आवंटन के जरिये जुटाई जाएगी।
इसके साथ ही एचडीएफसी बैंक ने रेणु कर्नाड को गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में फिर से नियुक्त किए जाने की जानकारी भी दी। रेणु सितंबर, 2022 से अगले पांच वर्षों तक निदेशक मंडल में गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में बनी रहेंगी।
रेणु वर्ष 2010 से ही आवासीय वित्त कंपनी एचडीएफसी लिमिटेड की प्रबंध निदेशक हैं। एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी लिमिटेड ने हाल ही में विलय की घोषणा की हुई है।
-एजेंसियां
- आगरा शिक्षा विभाग में हाई-वोल्टेज ड्रामा: नियुक्ति पत्र रोकने पर भड़के शिक्षक अभ्यर्थी, गेट बंद कर धरने पर बैठे; झुकना पड़ा प्रशासन को - March 24, 2026
- Agra News: बरहन में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक के उड़े परखच्चे, शिनाख्त की कोशिशों में जुटी पुलिस - March 24, 2026
- बाह-इटावा मार्ग पर ‘किलर’ डंपर का कहर: टेंपो को रौंदा, एक युवक की मौत, 5 की हालत नाजुक - March 24, 2026