Hathras, Uttar Pradesh, India. Hathras gang rape case में नया खुलासा हुआ है। जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ (JN medical college Aligarh) की रिपोर्ट के हवाले से जिलाधिकारी प्रवीन कुमार लक्षकार (DM Hathras Praveen Kumar Laxkar) और पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर (SP Hatrhas vikrant vir) ने कहा कि युवती के साथ गैंगरेप नहीं हुआ है। उस पर हमले के दौरान रीढ़ की हड्डी टूट गई थी। युवती की सफदरजंग हॉस्पिटल, दिल्ली में आज सुबह मौत हो गई है। इससे यूपी की सियासी पार चढ़ गया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पीडिता का इलाज जेएन मेडिकल कॉलेज, अलीगढ़ में चला था। इसी कॉलेज की रिपोर्ट के आधार पर डीएम और एसपी ने कहा है कि कोई रेप नहीं हुआ है। मृतका का पोस्टमार्टम दिल्ली में किया जा रहा है, जिसका भी इंतजार पुलिस कर रही है
161 और 164 के तहत बयान में रेप का आरोप लगाया था
पीड़िता के 161 और 164 के तहत बयान दर्ज हुए तो उसने अपने साथ रेप और तीन अन्य लोगों का भी नाम लिया. जिसके बाद पुलिस ने गैंगरेप की धारा 376डी बढ़ाते हुए तीन अन्य आरोपियों को भी आरोपी बनाया गया था। पीड़ित क मौत के बाद सभी आरोपी संदीप, लवकुश, रामकुमार और रवि के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 तामील कराई गई है। सभी आरोपीजेल में है।
14 सितम्बर की घटना
युवती के साथ 14 सितंबर, 2020 को सामूहिक दुष्कर्म की किया गया था। इसके बाद आरोपियों ने उसपर जानलेवा हमला भी किया था। पीड़िता की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी। जीभ भी काट दी थी। वह दो हफ्ते से जेएन मेडिकल कालेज, अलीगढ़ में भर्ती थी। उसकी हालत में कोई सुधार न होने पर सोमवार को सफदरजंग हॉस्पिटल, दिल्ली में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।
इन पर है गैंगरेप का आरोप
युवती ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया। हाथरस के पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि युवती की मौत हो गई है। पीड़िता ने संदीप, रामू, लवकुश और रवि पर गैंगरेप का आरोप लगाया था संदीप को घटना वाले दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में रामू और लवकुश को भी गिरफ्तार किया गया। शनिवार को चौथे आरोपी रवि को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
बसपा के पूर्व मंत्री परिजनों से मिले
इस घटना से पूरे उत्तर प्रदेश में भारी सनसनी मच गई है। वहीं पीड़िता व उसके परिजनों से मिलने के लिए सभी राजनीतिक दलों के नेताओं का आने का क्रम जारी है। सोमवार को बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर व उनके प्रतिनिधि के तौर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री गयाचरण दिनकर पीड़िता के परिजनों से थाने पर मिले और घटना तथा पीड़िता के बारे में पूरी जानकारी ली। पीड़ित परिवार को न्याय के लिए आश्वस्त किया। वहीं उन्होंने शासन प्रशासन से मांग की है कि उक्त मामले में सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026