Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फाउंडेशन (Tiranga Foundation) ने आगरा के शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के सम्मान में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। फतेहाबाद रोड से शुरू हुई यह यात्रा शहीद स्मारक तक आई।

राष्ट्र की अखंडता और समृद्धि की कामना
तिरंगा यात्रा में सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। देशभक्ति के जज्बे के साथ तिरंगे की शान में कदम से कदम मिलाए। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश के प्रति सम्मान और एकता का संदेश देना था। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने देश की आजादी के लिए शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी और राष्ट्र की अखंडता और समृद्धि की कामना की।

उललेखनीय उपस्थिति
यात्रा में शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के पिता बसंत कुमार गुप्ता (D. G. C.) एवं उनके परिवारीजन, कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य, आर.एस.एस. के विभाग प्रचारक आनंद, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, भाजपा नेता बबलू लोधी, कैलाश मंदिर के महंत निर्मल गिरी,जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, डॉ. तरुण शर्मा, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रदीप भाटी, तिरंगा फाउंडेशन से भोला पंडित, गौरव ठाकुर, हरदेव लोधी, धीरज बघेल, विवेक लोधी, अमन सिकरवार, विशाल, रजत दीक्षित, प्रिंस, जितेंद्र राजपूत, कुणाल, आशीष झा आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
डॉ. भानु प्रताप सिंह की पुस्तकें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- फतेहपुर सीकरी पुलिस की बड़ी कामयाबी: होली पर सूने घर को खंगालने वाला ‘असगर’ गिरफ्तार, सोने की चेन और अंगूठियां बरामद - March 13, 2026
- लोकसभा में गूंजी ब्रज की आवाज: सांसद राजकुमार चाहर ने उठाई ‘स्पेशल पैकेज’ की मांग, TTZ बाधाओं पर जताई चिंता - March 12, 2026
- आगरा स्कूल बस हादसा: मासूम नैना की मौत के बाद एक्शन में प्रशासन, स्कूल की मान्यता रद्द करने की संस्तुति, जर्जर बस में सीढ़ी की जगह लगी थी लकड़ी की तख्ती - March 12, 2026