उत्तर प्रदेश में मंगलवार आधा दर्जन आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए। इसमें आगरा को नया पुलिस कमिश्नर मिला है। जे रविंद्र गौड़ को आगरा का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
शासन ने एक बार फिर यूपी आइपीएस के तबादले किए हैं। आगरा के पुलिस कमिश्नर डाक्टर प्रीतिंदर सिंह को हटाया गया है। उनके स्थान पर गोरखपुर के आईजी जे रविंद्र गौड़ बने आगरा का नया पुलिस कमिश्नर बनाया है। आगरा में करोड़ों की जमीन पर हुए कब्जे का प्रकरण उनके तबादले की वजह माना जा रहा है।
आगरा के पुलिस कमिश्नर डा प्रीतिंदर सिंह का तबादला कर दिया है। उन्हें डीजीपी कार्यालय सम्बद्ध किया गया है। गोरखपुर के आईजी जे रविंद्र गौड़ आगरा के नए कमिश्नर बनाए गए हैं।
इनका हुआ तबादला
जे रविंद्र गौड़ आगरा के पुलिस कमिश्नर बने
डॉ. प्रीतिंदर सिंह को डीजीपी मुख्यालय संबद्ध किया गया
चंद्र प्रकाश आईजी इंटेलिजेंस लखनऊ बने
प्रेम कुमार गौतम आईजी रेंज प्रयागराज बने
सुरेश कुलकर्णी डीआईजी रेंज गोरखपुर बने
शिवहरि मीणा अपर पुलिस आयुक्त नोएडा
- लोकसभा में गूंजी ब्रज की आवाज: सांसद राजकुमार चाहर ने उठाई ‘स्पेशल पैकेज’ की मांग, TTZ बाधाओं पर जताई चिंता - March 12, 2026
- आगरा स्कूल बस हादसा: मासूम नैना की मौत के बाद एक्शन में प्रशासन, स्कूल की मान्यता रद्द करने की संस्तुति, जर्जर बस में सीढ़ी की जगह लगी थी लकड़ी की तख्ती - March 12, 2026
- आगरा में ‘फाइनेंस माफिया’ का नंगा नाच: बीमार मां को अस्पताल ले जा रहे युवक की बीच सड़क छीनी बाइक, बोले- थाने को 50 हजार महीना देते हैं… - March 12, 2026