यूपी के आगरा में जीआरपी कैंट के सिपाही ने एक ऐसे बुजुर्ग की जान बचाई जिसे अचानक हार्ट अटैक आया था। अचानक से बुजुर्ग के गिर जाने पर वह मौजूद सिपाही ने दौड़ लगाई और फिर उसे सीपीआर देना शुरू कर दिया। जिससे उस बुजुर्ग की जान बच गई। मदद का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पुलिसकर्मी की सूझबूझ और मानवीय चेहरे की जमकर सराहना की जा रही है।
https://www.youtube.com/watch?v=9UnCmMhliy4
मामला जीआरपी कैंट थाने का बताया जा रहा है। बताया गया है कि यहां पर एक बुजुर्ग व्यक्ति शिकायत लिखाने के लिए आया था। वो अचानक बेहोश होकर गिर गया। उसकी सांस थमती जा रही थीं। उसी दौरान वहां मौजूद सिपाही रविन्द्र चौधरी ने भांप लिया कि बुजुर्ग को हार्ट अटैक आया है।
सिपाही ने तत्काल ही सीपीआर देना शुरू कर दिया, जिससे बुजुर्ग की जाती हुईं सांस लौट आई। सिपाही द्वारा बुजुर्ग को दी गई सीपीआर का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
आगरा के कैंट जीआरपी थाने के सिपाही ने बुजुर्ग को सीपीआर देकर समय रहते उसकी जान बचा ली। सिपाही के इस कार्य की खूब सराहना हो रही है।
- आगरा के बरहन क्षेत्र में सनसनी: 36 घंटे के भीतर रेलवे ट्रैक पर मिले 3 लोगों के शव, पुलिस जांच में जुटी - August 18, 2026
- संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जन्म जयंती पर आगरा में आध्यात्मिक उल्लास: विभिन्न मंदिरों पर हुए कलश दर्शन, उमड़े सामाजिक और व्यापारिक लोग - August 18, 2026
- आगरा हौजरी मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स ऑर्गेनाइजेशन की नई कार्यकारिणी गठित: लगातार चौथी बार राकेश बंसल बने अध्यक्ष, आलोक जैन महामंत्री और रूपेश जुनेजा को मिली कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी - August 17, 2026