ग्रीस ने एक बड़ा कदम उठाते हुए समलैंगिक शादी को मंजूरी दे दी है. इस तरह की शादियों को कानूनी दर्जा देने वाला ग्रीस पहला परंपरावादी ईसाई देश है.
ग्रीस की संसद में 176 के मुकाबले 76 वोट से समलैंगिक शादी को कानूनी दर्जा देने का प्रस्ताव पारित हो गया. ग्रीस में अब समलैंगिक जोड़े कानूनी रूप से बच्चे गोद ले पाएंगे.
प्रस्ताव पारित होने के बाद ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोतेकिस ने कहा, ”नया कानून बड़े ही साहसिक तरीके से इस गंभीर असमानता को खत्म कर देगा.”
लेकिन ग्रीस में इस नए कानून को लेकर लोग बँटे हुए हैं.ऑर्थोडॉक्स चर्च की ओर से जोरदार विरोध हो रहा है. चर्च के समर्थकों ने एथेंस में समलैंगिक शादियों के ख़िलाफ़ मार्च निकाला.
ऑर्थोडॉक्स चर्च के प्रमुख आर्चबिशप लेरोनिमोस ने कहा है कि यह कदम देश में सामाजिक समरसता को नुकसान पहुंचाएगा.
-एजेंसी
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026