New Delhi (Capital of India)। नवोदय विद्यालय समिति ने Faculty-cum-systems-administrator के 454 पदों पर भर्ती निकाली है। आज ही आवेदन करें ताकि मौका हाथ से न जाने पाए।
नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने अध्यापक भर्ती अधिसूचना की राह देख रहे उम्मीदवारों को बड़ी सौगात दी है। एनवीएस ने विभिन्न विषयों में ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी), पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) और फैकल्टी-कम-सिस्टम-एडमिनिस्ट्रेटर के कुल 454 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट, navodaya.gov.in पर विजिट करके या नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक के माध्यम से एनवीएस टीचर रिक्रूटमेंट 2020 का लेटेस्ट विज्ञापन और आवेदन करने के लिए अप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एनवीएस 454 शिक्षक भर्ती 2020 के लिए आवेदन ईमेल के माध्यम से किये जाने हैं और इसके लिए अंतिम तिथि 11 सितंबर 2020 निर्धारित की गयी है।
इन पदों के लिए है आवेदन आमंत्रित-
● पोस्ट ग्रेजुएट टीचर – कुल 98 पद
•पीजीटी हिन्दी – 16 पद
•पीजीटी अंग्रेजी – 6 पद
•पीजीटी गणित – 10 पद
•पीजीटी जीव विज्ञान – 17 पद
•पीजीटी रसायन विज्ञान – 14 पद
•पीजीटी भौतिक विज्ञान – 14 पद
•पीजीटी अर्थशास्त्र – 3 पद
•पीजीटी भूगोल – 6 पद
•पीजीटी इतिहास – 10 पद
•पीजीटी – आईटी – 2 पद
● ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर – कुल 283 पद
•टीजीटी हिन्दी – 48 पद
•टीजीटी अंग्रेजी – 31 पद
•टीजीटी गणित – 48 पद
•टीजीटी विज्ञान – 28 पद
•टीजीटी सामाजिक अध्ययन – 32 पद
•टीजीटी मराठी – 08 पद
•टीजीटी गुजराती – 13 पद
•टीजीटी आर्ट – 17 पद
•टीजीटी संगीत – 13 पद
•पीईटी (मेल) – 20 पद
•पीईटी (फिमेल) – 13 पद
•लाइब्रेरियन – 12 पद
● फैकल्टी-कम-सिस्टम-ऐडमिनिस्ट्रेटर – 73 पद
● इतनी मिलेगी सैलरी
•पीजीटी पदों के लिए – नॉमर्ल स्टेशन पर 25750 रुपये प्रतिमाह, हार्ड स्टेशन पर 32500 रुपये प्रतिमाह
•टीजीटी पदों के लिए – नॉमर्ल स्टेशन पर 26250 रुपये प्रतिमाह, हार्ड स्टेशन पर 31250 रुपये प्रतिमाह
ऐसे करें आवेदन
नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) द्वारा 454 टीजीटी, पीजीटी और फैकल्टी-कम-सिस्टम-ऐडमिनिस्ट्रेटर पदों के लिए आवेदन के लिए उम्मीदवार को अधिसूचना के साथ उपलब्ध कराये गये अप्लीकेशन फॉर्म को पूरी तरह से भरकर और अपने सर्टिफिकेट्स को अटैच करते हुए दिये गये ईमेल आईडी CONPUNE20@GMAIL.COM पर 11 सितंबर 2020 की शाम 5 बजे तक भेज दें।
- Bereit, echtes Geld zu gewinnen? Jetzt bei Lucky Dreams Casino in Österreich aktiv werden! - October 28, 2026
- Smiling Joker Slot – Growing and Fixed Prize Features for Canada - October 28, 2026
- Online Casino Site and Layout Walkthrough at Betamo Casino for Canada - October 28, 2026