भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के बाद एशिया कप से वापस लौट आए थे। पहले तो कयास लगाए जाने लगे कि वह फिर से चोटिल हो गए हैं। लेकिन बुमराह की पत्नी संजना गणेशन मां बनी थी। इसकी वजह से ही वह भारत लौटे थे। बुमराह ने नेपाल के खिलाफ मुकाबला भी नहीं खेला था। अब पाकिस्तान के खिलाफ 10 सितंबर को होने वाले मुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबरी है।
टीम इंडिया से जुड़े बुमराह
जसप्रीत बुमराह पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम इंडिया से जुड़ गए हैं। एशिया कप 2023 के सुपर 4 में 10 सितंबर को भारत और पाकिस्तान की टक्कर होनी है। यह मुकाबला कोलंबो को आर प्रेमदासा स्टेडियम पर खेला जाएगा। शुक्रवार शाम को बुमराह आर प्रेमदासा स्टेडियम में अभ्यास सत्र के लिए टीम से जुड़ेंगे। हालांकि बारिश की वजह से भारत का मैदान पर अभ्यास करना मुश्किल दिख रहा है। भारतीय टीम को इंडोर में अभ्यास करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। गुरुवार को भी टीम के खिलाड़ियों ने इंडोर में ही ट्रेनिंग की थी।
सुपर 4 पर बारिश का साया
एशिया कप के बचे हुए सभी मुकाबले अब कोलंबो में होने हैं। इन सभी पर बारिश का साया है। रविवार को वहां बारिश की संभावना 90 प्रतिशत से ज्यादा है। शनिवार को बांग्लादेश और श्रीलंका का मुकाबला होना है। उस मैच में बारिश की संभावना 85 प्रतिशत है।
शहर में पूरे सितंबर में बारिश की भविष्यवाणी की गई है। इसी वजह से फैंस भी निराश हैं। पाकिस्तान के बाद भारत की भिड़ंत 12 सितंबर को श्रीलंका और 15 को बांग्लादेश से होगी। 17 सितंबर को कोलंबो में ही एशिया कप 2023 का खिताबी मुकाबला खेला जाना है।
- मथुरा: स्पा सेंटर में चल रहा था ‘गंदा काम’, पुलिस ने मारा छापा, पांच युवतियां और छह लड़के गिरफ्तार - October 25, 2025
- Agra News: गली में बाइक की रफ्तार धीमी करने की हिदायत देने पर बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार - October 25, 2025
- हास्य अभिनेता सतीश शाह का 74 वर्ष की आयु में निधन, फिल्म और टीवी जगत में छोड़ी अमिट छाप - October 25, 2025