नई दिल्ली। देश भर में शिक्षकों के लिये ये बंपर खबर सामने आ रही है जी हां अगर आप भी शिक्षण के हर क्षेत्र में जाना चाहते हैं तो ये खबर आप के लिये बहुत ही अच्छी है। एक अच्छा शिक्षक देश के विकास में सबसे ज्यादा सहायक होता है। युवाओं का शिक्षक बनने का सपना अब साकार होने का अवसर सामने आया है जहां 55,000 से अधिक टीजीटी, पीजीटी, एलटी ग्रेड शिक्षक और सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्तियां जारी हैं।
इन प्रदेशों से निकली हैं भर्तियां। झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार।
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में 34,000 से अधिक टीजीटी, पीजीटी और प्राचार्य पदों पर भर्ती प्रक्रिया भी अगस्त से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को समय रहते संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना चाहिए ताकि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकें।
यूपी में इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई से शुरू। उत्तर प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने 15 विभिन्न विषयों में एलटी ग्रेड शिक्षक के 7466 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों में पुरुष वर्ग के 4860, महिला वर्ग के 2525 और दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के तहत 81 पद शामिल हैं।
इच्छुक उम्मीदवार 28 जुलाई से आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 1 जुलाई 2025 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।
इस भर्ती प्रक्रिया में पहली बार प्रारंभिक (ऑब्जेक्टिव) परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा के आधार पर चयन किया जाएगा।
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2025 के लिए 13,089 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें से 10,150 पद स्कूल शिक्षा विभाग और 2,939 पद जनजातीय कार्य विभाग के हैं।
इच्छुक उम्मीदवार 18 जुलाई से 6 अगस्त 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mp.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवार का PSTET 2020 या 2024 में न्यूनतम अंक के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के अनुसार की जाएगी। चयन परीक्षा 31 अगस्त से दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
बिहार
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने स्वास्थ्य विभाग के तहत पटना और बेगूसराय के राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालयों में 88 सहायक प्राध्यापक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
इच्छुक उम्मीदवार 15 जुलाई से 8 अगस्त 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट https://bpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह अवसर योग्य अभ्यर्थियों के लिए आयु एवं योग्यता के अनुसार भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बनने का महत्वपूर्ण मौका है।
झारखंड
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने सेकेंडरी टीचर के 1373 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों के पास संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट होना आवश्यक है, साथ ही न्यूनतम 50% अंक और राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् से मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Ed./B.A.Ed./B.Sc.Ed. डिग्री भी अनिवार्य है।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 01 अगस्त 2025 तक न्यूनतम 21 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2025 (मध्यरात्रि) निर्धारित की गई है।
साभार सहित
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026