कथा वाचक व कवि कुमार विश्वास कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा पहुंचे थे। कुमार विश्वास कृष्ण की क्रीडा स्थली गोकुल रमन रेती गुरु शरणानंद महाराज के आश्रम पहुंचे। यहां कुमार विश्वास ने जमीन पर लेट कर दंडवत प्रणाम किया।
इसका वीडियो सामने आया है। जिसमें कुमार विश्वास धोती कुर्ता पहने जमीन पर लेट कर दंडवत करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां आकर मन में शांति और नई ऊर्जा मिलती है। ब्रज के रज रज में कृष्ण और राधा वास करते हैं। इसके बाद कुमार विश्वास ने गुरु शरणानंद महाराज के आश्रम पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया।
कवि कुमार विश्वास अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान मथुरा पहुंचे हैं। यहां पर वह सभी तीर्थ स्थलों का भ्रमण कर रहे हैं। इसी के तहत वह गोकुल रमन रेती आश्रम पहुंचे। जहां पर उन्होंने गुरु शरणानंद महराज का आर्शीवाद लिया। इसके बाद कुमार विश्वास कृष्ण क्रीड़ा स्थल पर माटी में लोट गये। उन्होंने कहा कि रेत में रहकर ही भगवान से मिलन संभव है। यहां कण-कण में राधा और कृष्ण विराजमान हैं।
साभार सहित
- आगरा कोर्ट परिसर में हाई-वोल्टेज फैमिली ड्रामा: पति-पत्नी के विवाद में जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो हुआ वायरल - August 5, 2026
- राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा हमला, बोले- मुझे नहीं पता कि वे भारत के भविष्य को माफ करने वाले कौन होते हैं… - August 5, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट का कड़ा रुख: यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग की भर्ती परीक्षा में 33 प्रश्न गलत पाए जाने पर सचिव और परीक्षा नियंत्रक तलब - August 5, 2026