पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में इस्लामाबाद सुरक्षा सम्मेलन जारी है। इस सम्मेलन में पाकिस्तान के टॉप सुरक्षा अधिकारी भाग ले रहे हैं। पाकिस्तान ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मोईद युसूफ और सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा ने भी अपनी बात रखी है।
भारत-चीन बॉर्डर विवाद पर बोले बाजवा
बाजवा ने अफगानिस्तान, यूक्रेन और भारत के साथ ही भारत और चीन को लेकर भी अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा है कि भारत-चीन सीमा विवाद हमारे लिए भी बड़ी चिंता का विषय है और हम चाहते हैं कि इसे बातचीत और कूटनीति के जरिए जल्द से जल्द सुलझाया जाए।
भारत से संबंधों को लेकर बाजवा ने क्या कहा है?
बाजवा ने कहा कि भारत के साथ सभी विवादों को बातचीत के जरिए शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया जाना चाहिए। इस्लामाबाद कश्मीर सहित सभी लंबित मसलों को कूटनीति के जरिए हल करने में विश्वास करता है ताकि ‘आग की लपटों को हमारे क्षेत्र से दूर रखा जा सके’। उन्होंने आगे कहा है कि अगर भारत ऐसा करने के लिए सहमत होता है तो वह इस मोर्चे पर आगे बढ़ने के लिए तैयार है।
-एजेंसियां
- ताजमहल के फाउंटेन में स्विमिंग पूल की तरह उतरता दिखा युवक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल - September 27, 2026
- आगरा में दो अलग-अलग हादसे: अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, वहीं पिनाहट में बरामदा गिरने से दर्जनभर लोग घायल - September 27, 2026
- हिन्दी दिवस पर मेधावियों का भव्य सम्मान, आगरा पब्लिक स्कूल में 18 मेधावी छात्र और 5 हस्तियां सम्मानित - September 27, 2026