Hathras (Sasni), Uttar Pradesh, India. क्षेत्र के नौजरपुर गांव में हुए किसान हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपी गौरव शर्मा और उसके एक साथी को सासनी कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बीती देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्यवाही करते हुये थाना सासनी व थाना हाथरस गेट पुलिस व एसओजी टीम की बदमाशों से हुई मुठभेड़ में पुलिस द्वारा आत्म रक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में ग्राम नौजरपुर थाना सासनी में हत्या की घटना का मुख्य हत्याभियुक्त एक लाख रुपये का इनामी बदमाश गौरव शर्मा गोली लगने से घायल हुआ है। इसी मुठभेड़ में उसका एक साथी सोनू तोमर उर्फ श्याम थाना हजीरा जनपद ग्वालियर (मध्य प्रदेश)जो 30000 रुपये का इनामी बदमाश है गोली लगने से घायल हुआ है। इनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहा। जिसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही है। घायल अभियुक्तो को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार घायल अभियुक्तो के कब्जे से एक अवैध पिस्टल, एक अवैध तमंचा , जिन्दा व खोखा कारतूस बरामद हुए है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सासनी पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
ज्ञात हो कि दिनांक 1 मार्च 2021 को थाना सासनी क्षेत्र के ग्राम नौजरपुर में पुरानी रंजिश के चलते अमरीश पुत्र जगदीश शर्मा निवासी नौजरपुर थाना सासनी की हत्या किये जाने सम्बन्ध में थाना सासनी पर अलग अलग धाराओं में 52/21 धारा 147,148,149,302,506 भादवि पंजीकृत किया गया था। जिसके क्रम में थाना सासनी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये तीन नामजद आरोपी ललित शर्मा पुत्र सन्तोष शर्मा व रोहिताश शर्मा पुत्र राम चन्द्र शर्मा निवासी नौजरपुर थाना सासनी तथा निखिल शर्मा पुत्र मनोज शर्मा निवासी नौजरपुर को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जिसमें 25-25 हजार रुपये के दो इनामी हत्याभियुक्त भी शामिल हैं। बचे हुए नामजद मुख्य हत्याभियुक्त गौरव शर्मा पुत्र मुनेश शर्मा निवासी नौजरपुर थाना सासनी की गिरफ्तारी के लिए अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा द्वारा 100000/- (एक लाख रुपये) का ईनाम घोषित किया गया था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा विभिन्न टीमो का गठन किया गया था । जिसके क्रम में दिन मंगलवार को उक्त मुकदमे में वाँछित 100000 रुपये के इनामी मुख्य हत्याभियुक्त गौरव शर्मा उपरोक्त को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है ।
इसके साथ ही थाना सासनी व थाना हाथऱस गेट पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा मुख्य हत्याभियुक्त गौरव शर्मा का साथी बदमाश सोनू तोमर उर्फ श्याम पुत्र पप्पू उर्फ राजेन्द्र सिंह तोमर निवासी चिंते का पुरा थाना दिमनी जिला मुरैना (म0प्र0) भी मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार हुआ है । जो थाना हजीरा जनपद ग्वालियर (म0प्र0) से हत्या के मुकदमें में करीब 20 माह से वाँछित चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन ग्वालियर द्वारा ₹30000/- रुपये का इनाम घोषित किया गया था । साथ ही अभियुक्त सोनू उर्फ श्याम द्वारा पूछताछ में बताया गया कि हत्या के प्रयास के मामले में जनपद मुरैना से भी 10000 रुपये इनाम उसकी गिरफ्तारी हेतु घोषित है । थाना सासनी पुलिस द्वारा जनपद मुरैना व जनपद ग्वालियर (मध्यप्रदेश) पुलिस से सम्पर्क स्थापित कर विस्तृत जानकारी की जा रहा है ।
एक लाख रुपये के इनामी मुख्य हत्याभियुक्त गौरव शर्मा और उसके एक साथी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किये जाने पर प्रभारी निरीक्षक सासनी गौरव सक्सेना व अभियान में शामिल टीम को एसपी हाथरस विनीत जायसवाल द्वारा उनके सराहनीय कार्य के लिये ₹25000 रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026