बिहार के पटना में घर में श्राद्ध कर्म की तैयारी चल रही थी। खाना बन रहा था, तभी अचानक सिलेंडर में आग लग गई और सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस घटना में लगभग 50 लोग घायल हो गये, जिसमें कई लोगों की हालत गंभीर है। घटना पटना जिले के मसौढ़ी की है।
गैस लीक करने से हुआ हादसा
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि संत पासवान के घर में श्राद्ध कर्म का कार्यक्रम समाप्त हो चूका था। आज सवेरे संत पासवान की बेटी खुशबु (12) छोटा सिलेंडर पर खाना बना रही थी। तभी अचानक गैस सिलेंडर में रिसाव हुआ और देखते ही देखते सिलेंडर में आग लग गई। सिलेंडर में आग लगते ही घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इससे पहले कि कोई कुछ कर पाता, सिलेंडर ब्लास्ट हो गया।
आधे दर्जन घरों को लिया अपने आगोश में
सिलेंडर ब्लास्ट होते ही घर में आग लग गई और फिर आग ने उस घर के आसपास के 6 घरों को अपने आगोश में ले लिया। इस पूरी घटना में लगभग 50 लोग झुलस गये, जिनका प्राथमिक अस्पताल और निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिर स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटना में घायल लोगों को इलाज कराने में जुट गई है।
-एजेंसी
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026