इन दिनों सोशल मीडिया बातचीत करने और दोस्ती बढ़ाने का एक बड़ा जरिया बनकर उभरा है। इसमें कोई बुराई नहीं है लेकिन जरा सी चूक आप पर भारी पड़ सकती है, यहां जानिए कैसे?
बेशक अगर सोशल मीडिया, वीडियो चैट या इंट्रेस्टिंग मैसेजिंग ऐप्स नहीं होते तो हमारा और आपका समय काटना कितना मुश्किल हो जाता। सोशल मीडिया के जरिए नए लोगों के साथ बातचीत कर उन्हें जानने-पहचानने का मौका मिलता है। नए लोगों को जानना या उनसे बात करना या फिर उनसे दोस्ती करना कोई बुरी बात नहीं है लेकिन इसके लिए थोड़ी सतर्कता जरूरी है। हो सकता है आप सामने वाले से इस कदर इम्प्रेस हो जाएं कि उनके साथ अपनी निजी जानकारियां शेयर करने से पहले एक बार भी न सोचें, लेकिन ये आपके लिए खतरनाक भी हो सकता है।
सही ऐप चुनें
किसी के साथ रिश्ते को आगे बढ़ाना या उसे जानना गलत नहीं है, लेकिन कभी-कभार हमारी छोटी- सी गलती हम पर भारी पड़ जाती है। डिजिटल मीडिया के इस दौर में ऐसे कई लोग हैं जो एक-दूसरे से सोशल मीडिया पर टकराते होंगे। उनमें से कुछ ऐसे भी होंगे जिनका एक-दूसरे से बात करने का मन होता होगा, लेकिन किसी अजनबी के साथ बात करने से पहले ये जरूर देख लें कि वो जिस ऐप पर आपसे बात कर रहा है, वहां उसकी पूरी जानकारी है भी या नहीं, या फिर उन्होंने आपसे बात करने के लिए महज उस अकाउंट को बनाया है।
चैट करते वक्त न बताएं ये बातें
अगर आप किसी से एक-दो महीने से बात कर रहे हैं तो उसको पूरी तरह जाने बिना उस पर भरोसा न करें। साथ ही अपनी निजी जानकारी जैसे घर का पता, पूरा नाम, आधार नंबर, सरकारी पहचान पत्र की फोटो आदि शेयर न करें।
इंटीमेट सीन क्रिएट करने से बचें
हो सकता है आप सामने वाले के प्यार में हद से ज्यादा पागल हों, लेकिन ऐसा करते हुए भी अपनी लिमिट न भूलें। वीडियो कॉल या चैट करते समय इंटीमेट सीन क्रिएट करने से बचें। अगर आपका पार्टनर आपकी न्यूड फोटो या वीडियो मांगता है तो उससे तुरंत दूरी बना लें। कई लड़कों को ऐसा लगता है कि न्यूड फोटो या वीडियो शेयर करने से उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी, लेकिन कई बार उन्हें भी ब्लैकमेलिंग का शिकार होना पड़ जाता है।
पासवर्ड भूलकर भी न करें शेयर
प्यार के शुरुआती दिनों में लोग बहुत उड़ते हैं और उनके पैर जमीन पर नहीं टिकते। वो सामने वाले पर इतना भरोसा कर लेते हैं जिसके चलते उनके साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की जानकारी शेयर करने से भी परहेज नहीं करते और बाद में खुद की इस लापरवाही के चलते वो हैकिंग जैसी वारदातों का शिकार हो जाते हैं।
-एजेंसियां
- गांव-गांव तक संगठन विस्तार का संकल्प; भारतीय मजदूर संघ ने आगरा की 6 तहसीलों और 15 ब्लॉकों में नियुक्त किए संयोजक - November 15, 2026
- Agra News: श्याम नाम की मेहंदी से सजे हाथ, हवन की आहुतियों से गूंजा परिसर; 16वें श्याम संकीर्तन महोत्सव में सजेगा बाबा का अलौकिक दरबार - November 15, 2026
- आगरा के बल्केश्वर में ऐतिहासिक श्रीकृष्ण लीला महोत्सव में मंचीय लीलाओं का भव्य आगाज: कंस अत्याचार से श्रीकृष्ण प्राकट्य तक का हुआ जीवंत मंचन - November 15, 2026