भारत के 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों हैं. यह छठी बार होगा जब फ्रांस के राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे.
यही नहीं, 26 जनवरी को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने वाले परेड में फ्रांसीसी सैनिक और उनका बैंड भी शामिल हो रहा है.
समाचार एजेंसी पीटीआई की ओर से जारी तस्वीरों और वीडियो में कर्तव्य पथ पर चल रहे गणतंत्र दिवस समारोह के रिहर्सल में भाग लेते इन सैनिकों और बैंड दस्ते को देखा जा सकता है.
पीटीआई के अनुसार, परेड कर रहे मार्चिंग दस्ते में फ्रांस के 95 सैनिक और बैंड में 33 लोग शामिल हैं.
वहीं समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, इस बार के परेड में फ्रांसीसी वायुसेना के राफेल लड़ाकू विमान और मल्टीरोल टैंकर ट्रांसपोर्ट विमान भी भाग लेंगे.
पिछले साल जुलाई में पेरिस में हुए बैस्टिल डे परेड में शामिल हुईं भारतीय वायुसेना की स्क्वाड्रन लीडर सुमिता यादव सहित कुछ अन्य कर्मी भी इस परेड में शामिल हो रहे हैं.
-एजेंसी
- लखनऊ में ईद की ‘सियासी गंगा-जमुनी तहजीब’: ऐशबाग ईदगाह पर एक साथ दिखे अखिलेश यादव और अजय राय, भाजपा नेता दिनेश शर्मा और रीता बहुगुणा भी पहुंचे - March 21, 2026
- आगरा में बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह: ‘असेम्बलिंग’ नहीं ‘मैन्युफैक्चरिंग’ पर दें जोर, $100 बिलियन निर्यात का लक्ष्य - March 21, 2026
- विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने किसानों को बांटे सम्मान पत्र; बोले- किसान की खुशहाली ही देश की प्रगति का आधार - March 21, 2026