New Delhi, capital of India. आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। ताजमहल, आगरा किला, लाल किला, फतेहपुर सीकरी, कुतुब मीनार समेत देश के सभी स्मारकों में 15 अगस्त तक प्रवेश फ्री कर दिया है। संग्रहालयों में भी कोई टिकट नहीं लगेगा। भारत सरकार की ओर से 2 अगस्त से 13 अगस्त तक हर घर तिरंगा उत्सव को मनाया जा रहा है। सरकार ने देश के प्रत्येक नागरिक से उत्सव में भाग लेने की अपील की है।
आजादी के अमृत महोत्सव को खास बनाने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से 5 से 15 अगस्त तक देश के सभी स्मारक, संग्रहालय और पुरातत्व स्थल में दर्शकों की एंट्री को पूरी तरह से फ्री कर दिया गया है। ऐसे में अब इन जगहों पर जाने के लिए किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- लोकसभा में गूंजी ब्रज की आवाज: सांसद राजकुमार चाहर ने उठाई ‘स्पेशल पैकेज’ की मांग, TTZ बाधाओं पर जताई चिंता - March 12, 2026
- आगरा स्कूल बस हादसा: मासूम नैना की मौत के बाद एक्शन में प्रशासन, स्कूल की मान्यता रद्द करने की संस्तुति, जर्जर बस में सीढ़ी की जगह लगी थी लकड़ी की तख्ती - March 12, 2026
- आगरा में ‘फाइनेंस माफिया’ का नंगा नाच: बीमार मां को अस्पताल ले जा रहे युवक की बीच सड़क छीनी बाइक, बोले- थाने को 50 हजार महीना देते हैं… - March 12, 2026