आगरा की उत्तर विधानसभा का विकास: विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल की पहल पर नई सड़कों का हुआ शिलान्यास, दयालबाग से वजीरपुरा तक मनेगा जश्न

स्थानीय समाचार

आगरा। उत्तर विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विकास कार्यों का सिलसिला जारी है। सोमवार को विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल की विशेष पहल पर क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों और मोहल्लों में नई सड़कों के निर्माण का शिलान्यास विधिवत रूप से किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय नागरिकों की भारी मौजूदगी रही, जिन्होंने इस विकास कार्य के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।

शिलान्यास कार्यक्रम के तहत दयालबाग क्षेत्र के जागेश्वर नगर गली नंबर-1, 2 एवं 3, कमला नगर कर्मयोगी स्थित अमिता विहार कॉलोनी की सड़क, के.के. नगर क्षेत्र में उमा कुंज कॉलोनी गली नंबर-2 की सड़क तथा वजीरपुरा क्षेत्र में लाडली गली वाली सड़क के निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। इन विकास कार्यों का शिलान्यास दयालबाग मंडल अध्यक्ष योगेश दिवाकर, बल्केश्वर मंडल अध्यक्ष शिव शैलेंद्र शाक्य तथा कैलाश मंडल अध्यक्ष राकेश शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

इसके अलावा हलवाई की बगीची स्थित श्रीनाथ जी मंदिर मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास वरिष्ठ समाजसेवी शांति स्वरूप गोयल एवं गोपेश्वर मंडल अध्यक्ष अमित बंसल ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें पार्षद वेद प्रकाश गोस्वामी, विक्रांत कुशवाह, गजेंद्र पिप्पल, संजय राय, भरत शर्मा, प्रेमदास चौधरी, ऋषभ गुप्ता, आरती शर्मा, पूर्व पार्षद श्यामवीर सिंह, मंडल महामंत्री साहूकार उपाध्याय, सौरभ चौधरी, राजेश सूर्यवंशी, देवेंद्र चौहान, यशवेंद्र सिंह, मुनेश प्रजापति, अमित बघेल, अनुभव गुप्ता, बालकिशन तोमर, शैलेंद्र जी, अविनाश राणा, डिंपू चौधरी, दीपक सविता, नवल सिंह, श्यामवीर चौधरी, लायक सिंह, विजय शंकर पाठक, संजय यादव, प्रतीक शर्मा, देवेंद्र यादव तथा जोगिंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में श्रीनाथ मंदिर कमेटी के एस.के. मेहरा, वरिष्ठ पत्रकार संजय तिवारी, रमन अग्रवाल, हरिओम शुक्ला, मोहित अग्रवाल, मुकेश चंद मुखिया, संजय अग्रवाल, गौरव भाटिया, मुकेश अग्रवाल, भगवान अग्रवाल, कीर्ति अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि उत्तर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, जलनिकासी और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। नई सड़कों के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र का समग्र विकास भी तेज़ी से आगे बढ़ेगा।

Dr. Bhanu Pratap Singh