भाजपा से निलंबित नेत्री नुपुर शर्मा के बचाव में गुजरात के पूर्व पुलिस अफसर डीजी वंजारा भी आ गए हैं। वंजारा गुजरात एटीएस के प्रमुख रहे हैं। उन्होंने लिखा, ‘नुपुर शर्मा का बयान ऐतिहासिक और धार्मिक रूप से सत्य है इसलिए इस पर किसी भी तरह की कानूनी या राजनीतिक कार्रवाई नहीं हो सकती। वह भी ऐसे वक्त जब जिहादी उसे मौत और बलात्कार की धमकी दे रहे हैं, यह कायरतापूर्ण कारनामा है। भारत के सम्मान की रक्षा के लिए सभी हिन्दुओं को उनका साथ देना चाहिए।’
तारिक फतेह ने नुपुर को सुरक्षा देने की मांग की
पाकिस्तानी मूल के मशहूर लेखक तारिक फतेह ने भी नुपुर के पक्ष में बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस्लामिक जेहादी नुपुर को धमकियां दे रहे हैं। पुलिस को उन्हें सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए। तारिक ने कहा, ‘लोग हिंदुओं के देवी-देवताओं का मजाक बना लेते हैं। उस पर कोई नहीं बोलता है लेकिन अगर नुपुर ने कुछ बोल दिया तो उसके लिए इतना बखेड़ा बना दिया गया। नाइजीरिया में एक मुसलमान ने चर्च में लोगों को मार डाला और किसी की हिम्मत नहीं हुई कि वह इस बात को उठा सके।’
-एजेंसियां
- आगरा में दर्दनाक सड़क हादसे: सिकंदरा में रोडवेज बस और टैंकर की भिड़ंत में 7 यात्री घायल, पिनाहट में दंपति और दो बच्चों को ट्रक ने मारी टक्कर - October 2, 2026
- आगरा में समाजवादी लोहिया वाहिनी का अनोखा विरोध प्रदर्शन: निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर किया अंतिम संस्कार - October 2, 2026
- आगरा में समाजवादी पार्टी का ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ शुरू: 8 अक्टूबर को निकाला जाएगा ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च - October 2, 2026