नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आप नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आय से अधिक संपत्ति मामले में सत्येन्द्र जैन के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी सीबीआई को मिल गई है। एजेंसी ने 4 जनवरी को इस मामले में एक पूरक आरोप पत्र भी दायर किया है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने मामले को विचार के लिए सूचीबद्ध किया है।
शकूर बस्ती से AAP प्रत्याशी हैं सत्येन्द्र जैन
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी 2025 को मतदान होना है। सभी 70 सीटों के लिए वोटों की गिनती 8 फरवरी 2025 को जाएगी। दिल्ली की इन 70 सीटों में से जिस एक सीट पर सभी की नजर है, वह है शकूर बस्ती सीट। इस विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी ने मौजूदा विधायक सत्येंद्र जैन को अपना प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी ने करनैल सिंह को और कांग्रेस पार्टी ने सतीश लूथरा को टिकट दिया है।
शकूर बस्ती सीट पर साल 2013 से ही आम आदमी पार्टी का कब्जा है और यहां पर लगातार तीन बार सत्येंद्र जैन चुनाव जीत चुके हैं। इस बार भी जाम आदमी पार्टी ने शकूर बस्ती सीट से सत्येंद्र जैन को ही टिकट दिया है। ऐसे में इस सीट पर सत्येंद्र जैन प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। हालांकि सत्येंद्र जैन का मुकाबला भाजपा के करनैल सिंह से है। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि इस सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। वहीं कांग्रेस पार्टी के सतीश लूथरा भी आम आदमी पार्टी के लिए समस्या पैदा कर सकते हैं।
अक्टूबर में मिली थी जमानत
दिल्ली की एक अदालत ने अक्टूबर 2024 में ही सत्येंद्र जैन की जमानत दी थी। उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मई 2022 में गिरफ्तार किया था। हालांकि ईडी ने अदालत में उनकी जमानत का विरोध किया था और कहा था कि अगर उन्हें जमानत दी गई तो यो गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- Agra News: भक्ति, उल्लास और अपनों का मान; विजय नगर में माथुर वैश्य समाज ने मनाया भव्य होली महोत्सव - March 11, 2026
- आगरा के स्वाद में महंगाई का ‘तड़का’: रसोई गैस के दाम बढ़ते ही ताजनगरी की शान बेड़ई-जलेबी हुई महंगी - March 11, 2026
- आगरा में पुलिस भर्ती परीक्षा का महाकुंभ: 28 केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सूरसदन में अधिकारियों ने दिए पारदर्शिता के निर्देश - March 11, 2026