बीते मंगलवार को अपने पद से इस्तीफ़ा देने वाले कलकत्ता हाई कोर्ट के पूर्व जज अभिजीत गंगोपाध्याय गुरुवार को बीजेपी में शामिल हो गए.
पार्टी में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि वे तृणमूल कांग्रेस की ‘भ्रष्ट सरकार’ के ख़िलाफ़ लड़ाई के लिए ही बीजेपी में शामिल हुए हैं.
गंगोपाध्याय ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, “आज बीजेपी में शामिल होना अच्छा रहा. जिस तरह से उन्होंने मेरा स्वागत किया है उससे मैं काफ़ी खुश हूं…हर कोई जानता है कि हमें भ्रष्टाचार से लड़ना है.”
संदेशखाली के मामलों पर उन्होंने कहा, “जो हुआ वो बहुत बुरा है. बीजेपी के नेता वहां गये और उन्हें वहां पहुंचने से रोका गया. इसके बावजूद, वे वहां पहुंचे और महिलाओं के साथ खड़े हुए. बीजेपी संदेशखाली में पीड़ित लोगों का मुद्दा उठा रही है.”
बीते मंगलवार को जज अभिजीत गंगोपाध्याय ने कलकत्ता हाई कोर्ट के अपने पद से इस्तीफ़ा दिया था.
जज रहते हुए वो अपने कई फ़ैसलों के दौरान सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और राज्य सरकार के ख़िलाफ़ कड़ी टिप्पणियों के लिए अक्सर सुर्ख़ियों में रह चुके हैं.
-एजेंसी
- ’चलो गाँव की ओर’: बलदेव में कल सजेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ; आगरा के दिग्गज डॉक्टर देंगे फ्री सेवाएँ - February 21, 2026
- Agra News: श्री माँ के जन्मोत्सव पर गूंजा दिव्यता का संदेश, श्री अरविंद सोसायटी ने शुरू किया ग्राम विकास और गर्भाधान संस्कार का संकल्प - February 21, 2026
- आगरा के ताज महोत्सव में ‘हेरिटेज’ का कायाकल्प: 5000 पुरानी बनारसी साड़ियों को नया लुक देंगे देश के दिग्गज डिजाइनर - February 21, 2026