कांग्रेस पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए राजस्थान से सोनिया गांधी के नाम का औपचारिक एलान कर दिया है. उनके अलावा पार्टी ने बिहार, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र से भी राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी की है.
कांग्रेस पार्टी के एक्स हैंडल से जारी इस सूची में राजस्थान से सोनिया गांधी, बिहार से अखिलेश प्रसाद सिंह, हिमाचल प्रदेश से अभिषेक मनु सिंघवी और महाराष्ट्र से चंद्रकांत हंडोरे को प्रत्याशी बनाया गया है.
सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने की चर्चा काफ़ी समय से थी. वह आज राहुल गांधी के साथ जयपुर भी पहुंची हैं. कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी फिलहाल रायबरेली से लोकसभा सांसद हैं. सोनिया पहली बार राज्यसभा की सदस्य बनेंगी.
इससे पहले वह पाँच बार लोकसभा में चुनाव जीतकर संसद पहुंची हैं. सोनिया गांधी पहली बार साल 1999 में चुनाव जीती थीं. राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने की आख़िरी तारीख 15 फरवरी है.
-एजेंसी
- मैया मायावती जी को…बसपा सुप्रीमो को मां दुर्गा के 10 हाथों वाले स्वरूप में दिखाने वाला पोस्टर चर्चा में - October 27, 2026
- शायरी और सुरों का अलौकिक संगम: जावेद अख्तर और मोहम्मद वकील लेकर आए नई रूहानी ग़ज़ल ‘बाज़ाहिर क्या है’ - October 27, 2026
- नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के लिए यश का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: कर्नाटक में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभालेंगी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ - October 27, 2026