आगरा: ताजनगरी से अहमदाबाद की फ्लाइट एक बार फिर से शुरू होने वाली है। जनवरी में आगरा- अहमदाबाद के बीच उड़ान का संचालन इंडिगो एयरलाइंस द्वारा किया जाएगा। यह उड़ान बीते साल पर्यटन सीजन में शुरू की गई थी, लेकिन दो माह बाद ही बंद कर दी गई थी। इस बीच आगरा से बंगलुरू के मध्य सप्ताह में चार दिन चल रही उड़ान को जनवरी से सातों दिन कर दिए जाने की तैयारी है।
इंडिगो एयरलाइंस के आगरा एयरपोर्ट मैनेजर देवराज पांडेय ने मीडिया को बताया कि दोनों फ्लाइट का शेड्यूल अभी नहीं आया है। नागरिक उड्डयन निदेशालय से नया शेड्यूल आना बाकी है। बंगलुरू की फ्लाइट चार दिन की जगह सप्ताह में सभी दिन संचालित की जाएगी। यह अपने तय समय पर ही आएगी।
गुजरात से कारोबार करने वालों के लिए जनवरी से अहमदाबाद-आगरा उड़ान फिर शुरू होने वाली है। पूर्व में यह फ्लाइट अहमदाबाद-आगरा-जयपुर के बीच चल रही थी। यह दोपहर 1:10 बजे अहमदाबाद से आगरा आती थी और 1:45 बजे प्रस्थान का समय तय किया गया था।
इंडिगो एयरलाइंस आगरा से मुंबई, हैदराबाद और बंगलुरू की उड़ानें संचालित कर रहा है। आगरा आने वाली और आगरा से जाने वाली सभी उड़ानों में 160 से 175 के बीच यात्री मिल रहे हैं। बंगलुरू से आने जाने वाले यात्रियों में आईटी प्रोफेशनल्स की संख्या ज्यादा है, वहीं मुंबई के लिए कारोबारी ज्यादा बुकिंग करा रहे हैं। आगरा और इसके आसपास के कई जिलों के युवा बंगलुरू में बड़ी संख्या में आईटी सेक्टर में हैं, उनको ध्यान में रखते हुए बंगलुरू की उड़ान सातों दिन की जा रही है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- सेनेटरी सुपरवाइजर संघ का विस्तार: चौधरी संतोष डागोर बने संविदा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, आगरा में संगठन को मिली नई मजबूती - June 10, 2026
- यूपी पंचायत चुनाव के लिए जारी हुई फाइनल लिस्ट: जानिए क्या है नया स्टेट वोटर नंबर और चुनाव की अपडेट - June 10, 2026
- ममता बनर्जी को दिल्ली में बड़ा सियासी झटका: सयानी घोष समेत 20 TMC सांसदों ने छोड़ा साथ, NDA को दिया समर्थन - June 10, 2026