बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड सीरीज हीरामंडी का फर्स्ट लुक आज गया है। इसका इंतजार भंसाली के फैंस बहुत दिनों से कर रहे थे। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली इस वेब सीरीज की कास्ट बहुत ही दमदार है।
संजय लीला भंसाली का ड्रीम प्रोजेक्ट
इस वेब सीरीज में मनीषा कोइराला, ऋचा चढ्ढा, सोनाक्षी सिन्हा, अदिती राव हैदरी, संजीदा शेख जैसे स्टार्स हैं। भंसाली का ये ड्रीम प्रोजेक्ट है जिस पर वो 14 वर्षों से काम कर रहे थे। इसके फर्स्ट लुक में वो जमान दिख रहा है जब तवायफें भी किसी रानी से कम नहीं हुआ करती थीं।
दमदार है हीरामंडी का फर्स्ट लुक
संजय लीला भंसाली की तरह ही उनकी ये फिल्म भी बहुत ही भव्य है। सेट से लेकर कलाकारों की कास्ट्यूम तक सब आला दर्जे का है। फर्स्ट लुक में सभी कलाकारों की झलकी दिखाई गई है। जानकारी के मुताबिक ये लाहौर की तवायफों पर बेस्ड एक सीरीज है।
जल्द होगी रिलीज
इसे देखने के बाद से ही दर्शकों में पक्का इस सीरीज को जल्द से जल्द देखने की चाहत बढ़ जाएगी। Netflix पर इसे कब रिलीज किया जाएगा। इसकी जानकारी नहीं है। मगर जल्द ही सीरीज को इस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा सकता है।
-एजेंसी
- आगरा खंड एमएलसी चुनाव में वोसा की एंट्री, डॉ. राहुल राज और मदन मोहन शर्मा को बनाया प्रत्याशी; यूजीसी नियमों के विरोध को बनाया बड़ा मुद्दा - October 3, 2026
- आगरा खंड एमएलसी चुनाव: भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन के साथ दाखिल किए नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले— संगठन की ताकत से जीतेंगे दोनों सीटें - October 3, 2026
- आगरा के शास्त्रीपुरम में शर्मा इंडस्ट्रीज की फैक्ट्री में लगी आग: डस्ट कलेक्टर एरिया से उठा धुआं, 150 से अधिक कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया - October 3, 2026