आगरा। फतेहपुर सीकरी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी और भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर सोमवार को लखनऊ एक्सप्रेसवे से होते हुए होटल रमाडा कट पर पहुंचे तो कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। फतेहपुर सीकरी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे। ढोल नगाड़ों पर नाचते झूमते भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपने प्रत्याशी का भव्य स्वागत कर रहे थे।
इस स्वागत समारोह में संगठन के पदाधिकारी और देहात विधानसभा के भाजपा विधायक भी मौजूद थे। इस दौरान आगरा फतेहपुरसीकरी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर ने मीडिया से बात करते हुए भाजपा के प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
मीडिया से बात करते हुए आगरा फतेहपुरसीकरी लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर ने बताया कि पार्टी के प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व में जिस तरह से उन पर भरोसा जताया है और लोकसभा चुनाव वर्ष 2024 में मैदान में उतारा है। मैं भी पार्टी के पूरे नेतृत्व को विश्वास दिलाता हूं कि फतेहपुरसीकरी लोकसभा में भाजपा का परचम लाखों मतों से फ़हराएगा।
आपको बताते चलें कि भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर लोकसभा चुनाव 2019 में भी भारी मतों से जीते थे। यही वजह है कि पार्टी हाईकमान ने उन पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए लोकसभा की टिकट दी है। राजकुमार चाहर ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र में जिस तरह से पीएम मोदी और सीएम योगी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है, पूर्ण विश्वास है कि एक बार फिर जनता उन्हें भारी मतों से जिताकर संसद पहुंचने का काम करेगी।
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026