फेमस सिंगर अलका याग्निक इन दिनों एक दुर्लभ बीमारी से जूझ रही हैं जिसमें उन्हें सुनाई देना बंद हो गया है। गायिका ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को इसकी जानकारी दी है। जानिए क्या है ये रेयर डिजीज और किसे है खतरा?
अपनी सुरीली आवाज से सभी को दीवाना बना देने वाली सिंगर अलका याग्निक इन दिनों एक रेयर डिजीज से जूझ रही हैं। अलका याग्निक को अचानक हियरिंग लॉस हुआ है। सोशल मीडिया पर शेयर जानकारी के मुताबित अलका याग्निक फ्लाइट से निकली और अचानक उन्हें सुनाई देना बंद हो गया। डॉक्टर्स ने इसे एक रेयर सेंसरी नर्व हियरिंग लॉस डायग्नोज किया है, जो एक वायरल अटैक के कारण हुआ है। आइये डॉक्टर से जानते हैं क्या है ये बीमारी, किसे इसका खतरा ज्यादा रहता है और क्या एक बार हियरिंग लॉस होने के बाद इंसान दोबारा सुन सकता है?
शारदा हॉस्पिटल नोएडा के न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर एसएच मित्तल से हमने इस बारे में बात की तो डॉक्टर ने बताया कि इस स्थित में कान के अंदर दिमाग तक जाने वाली नसों को नुकसान पहुंचता है जो साउंड को दिमाग तक पहुंचाती हैं। ऐसी स्थिति में सुनाई देना कम हो जाता और कई बार अचानक से पूरी तरह सुनाई देना बंद हो सकता है। अलका याग्निक को वायरल अटैक के बाद अचानक से सुनाई देना बंद हो गया।
सेंसरी नर्व हियरिंग लॉस के कारण
बढ़ती उम्र
डायबिटीज
विटामिन बी12 की कमी
विटामिन डी की कमी
मेटाबॉलिक समस्याएं
वायरल इंफेक्शन
नसों का डैमेज होना
लंबे समय तक हेडफोन इस्तेमाल करना
लाउड साउंड भी कारण हो सकता है
सेंसरी नर्व हियरिंग लॉस के लक्षण
सुनने में दिक्कत आना
दो से ज्यादा लोगों की बात समझ न आना
एक कान की अपेक्षा दूसरे से कम सुनाई देना
कानों में भनभनाहट या बजने जैसी आवाजें
अचानक से सुनाई देना बंद हो सकता है
सेंसरी नर्व हियरिंग लॉस का इलाज
डॉक्टर्स की मानें तो कोरोना के बाद इस तरह के मामले काफी बढ़े हैं। कुछ मामलों में एक कान से सुनाई देना बंद हो जाता है और कई बार दोनों कान की सुनने की क्षमता कम हो जाती है। इसमें डॉक्टर डैमेज के हिसाब से ही ट्रीटमेंट देते हैं। मशीन और कई तरह के बड्स लगाकर इसे ट्रीट किया जाता है। हालांकि ये इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपको कैसे और कितना डैमेज हुआ है।
अलका याग्निक ने इंस्टाग्राम पर शेयर अपने पोस्ट में फैंस से अपील की है कि वो कम से कम हेडफोन का इस्तेमाल करें और तेज म्यूजिक से दूरी बनाकर रखें। ये दोनों कारण भी हियरिंग लॉस की बड़ी वजह हो सकती हैं। अगर आप भी हेडफोन का इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाएं!
Compiled by up18News
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026