आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज में 200 करोड़ से सुपरस्पेशियलिटी विंग में दीपावली से हार्ट सर्जरी, एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी की सुविधा शुरू की जा रही है। सुपरस्पेशियलिटी विंग में पांच आपरेशन थिएटर बन रहे हैं, इसमें से कार्डियक सर्जरी का ओटी तैयार हो चुका है, ट्रायल के तौर पर सर्जरी भी की जा चुकी है।
सुपरस्पेशियलिटी विंग में केजीएमयू की तर्ज पर चार्ज रखे गए हैं, ओपीडी के पर्चा 50 रुपये, सामान्य वार्ड का एक दिन का चार्ज 250 और आईसीयू का एक दिन का चार्ज एक हजार रुपये रखा गया है। इसके साथ ही एंजियोग्राफी, जिसका चार्ज निजी हॉस्पिटलों में 10 से 15 हजार रुपये है यह सुपरस्पेशियलिटी विंग में 1600 रुपये में की जाएगी।
स्टेंट डालने का चार्ज 3500 रुपये रखा गया है। जबकि ओपन हार्ट सर्जरी का चार्ज 8000 रुपये है जबकि निजी हॉस्पिटल में ओपन हार्ट सर्जरी दो से ढ़ाई लाख रुपये में की जा रही है। आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए फ्री सुविधा है।
सुपरस्पेशियलिटी विंग में कार्डियक सर्जरी के आपरेशन थिएटर के साथ ही कैथ लैब विकसित की जा रही है, इसका काम अंतिम चरण में चल रहा है। अक्टूबर के अंत तक कैथ लैब का काम पूरा हो जाएगा और दीपावली तक दिल के मरीजों की एंजियोग्राफी शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद चार और आपरेशन थिएटर तैयार किए जाएंगे।
- आगरा में सहेली को घर में रखने पर हुआ था बवाल, भाई ने बहन को मारी गोली, 24 घंटे में गिरफ्तार - October 22, 2026
- Agra News: रात के वक्त क्लीनिक में अकेले डॉक्टर को बनाया गया निशाना, सोने की चेन और मोबाइल लूटकर फरार हुए बदमाश - October 22, 2026
- महर्षि यूनिवर्सिटी के 7वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का बड़ा बयान: “गर्लफ्रेंड बनाओ तो शादी भी करो, कम उम्र में जिम्मेदारी से भागना गलत” - October 22, 2026