लखनऊ। यूपी के अयोध्या जिले में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का इंतजार देश-विदेश में फैले करोड़ों रामभक्त कर रहे हैं। ऐसे में नगर की सुरक्षा को लेकर विशेष प्रबंध किए गए हैं। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर स्पेशल डीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने कहा कि अयोध्या में जो कार्यक्रम है वो देश और पूरे विश्व के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। उसके लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। सीसीटीवी द्वारा भी निगरानी कराई जा रही है।
कार्यक्रम के दिन और उसके बाद आने वाले सभी श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई असुविधा ना हो, इसके लिए भी बेहतर व्यवस्था मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि अयोध्या में 10,000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
स्पेशल डीजी ने बताया है कि नगर की सुरक्षा को देखते हुए ऐसे उपकरणों का प्रयोग किया गया है जो कि अत्याधुनिक हैं और पुलिस के कार्यों में मददगार होंगे। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की योजना प्राण प्रतिष्ठा समारोह और उसके बाद आने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है।
-एजेंसी
- पीएम मोदी की तस्वीर पर कथित टोना-टोटका का वीडियो वायरल, मऊ पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया केस - October 24, 2026
- आगरा में डॉक्टर के क्लीनिक पर लूट का खुलासा, बिना नंबर प्लेट की थार के साथ मथुरा के पांच बदमाश गिरफ्तार - October 24, 2026
- आगरा में एसआईआर के विरोध में किसानों का जोरदार हंगामा: धक्कामुक्की में जमीन पर गिरे सिटी मजिस्ट्रेट, भाकियू जिलाध्यक्ष चोटिल - October 24, 2026