चौधरी राकेश टिकैत से मुलाकात कर दीपावली की दी शुभकामनाएं, एमएसपी पर भी चर्चा
मुजफ्फरनगर। दीपावली के महापर्व के उपलक्ष में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत से मुजफ्फरनगर आवास पर मुलाकात करने पहुंचे भाकियू टिकैत सहारनपुर के पदाधिकारीगण
इस दौरान मीडिया को किसान नेता आरिफ मलिक ने बताया कि हमारे नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत से मुजफ्फरनगर आवास पर मिलने पहुंचा जिसमें मुख्य रूप में चौधरी राजपाल सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष वे सभी अन्य साथीगणों ने चौधरी राकेश टिकैत जी को दीपावली की शुभकामनाएं पेश की और एम. एस.पी. कानून बनाने वे किसानो के अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की
किसान नेता आरिफ मलिक ने मीडिया को आगे बताया कि किसान लंबे अरसे से स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन केंद्र राज्य सरकार उनकी अनदेखी कर रही है। उनका कहना है कि किसान को फसल बीमा योजना नि:शुल्क मिलना चाहिए। हर राज्य का अलग किसान आय आयोग गठित किया जाए। कृषि का बजट अलग से बनाया जाए। किसानों को सिंचाई के लिए नलकूप कनेक्शन प्राथमिकता पर दिया जाए। किसानों के पुराने कर्ज माफ किए जाएं। किसानों को बिना ब्याज ऋण दिया जाए। उनका कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है उन्ह का संघर्ष जारी रहेगा किसी भी सूरत किसानों का शोषण भारतीय किसान यूनियन टिकैत बर्दाश्त नहीं करेगी हम कंधे से कंधा मिलाकर चौधरी राकेश टिकैत जी के साथ हमेशा संघर्षशील रहेंगे।
इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में सहारनपुर से भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह पनियाली, किसान नेता आरिफ मलिक सड़क दुधली, हरेंद्र मलिक, फैजान मलिक, वसीम मलिक, नदीम मलिक, साजिद मलिक, राजीव मोगरा, उस्मान आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट: नौशाद मलिक
- Agra News: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, आगरा में 22 फरवरी को चलेगा चौथा विशेष अभियान - February 21, 2026
- राजसी स्वागत के बीच आगरा पहुंचे क्रोएशिया के प्रधानमंत्री, ताजमहल की खूबसूरती देख हुए मंत्रमुग्ध - February 21, 2026
- आगरा में होली से पहले बड़ी कार्रवाई: राजस्थान से आई 13 क्विंटल मिलावटी खोये की खेप पकड़ी, JCB से कराया नष्ट - February 21, 2026