इंग्लैंड के बाएं हाथ के स्पिनर जैक लीच घुटने की चोट के कारण भारत के खिलाफ बचे हुए तीन टेस्ट मैच से बाहर हो गए। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने यह घोषणा की। लीच के स्थान पर किसी और खिलाड़ी को अभी शामिल नहीं किया गया है। इससे संकेत मिलता है कि टॉम हार्टले, रेहान अहमद और शोएब बशीर की स्पिन तिकड़ी ही बचे हुए दौरे में जारी रहेगी। जो रूट इंग्लैंड के चौथे स्पिन विकल्प हैं।
लीच को हैदराबाद में इंग्लैंड के पहले टेस्ट दौरान बाएं पैर के घुटने में चोट लगी थी, जिससे वह विशाखापत्तनम में दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाए थे। ईसीबी ने एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ‘वह अगले 24 घंटे में अबुधाबी से घर के लिए रवाना होगा, जहां इंग्लैंड की टीम 15 फरवरी से राजकोट में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले रुकी हुई है।
लीच अपने ‘रिहैबिलिटेशन’ के लिए इंग्लैंड और समरसेट की चिकित्सा टीम के साथ काम करेंगे।’ 32 वर्षीय लीच के नाम 36 टेस्ट में 126 विकेट हैं और वह निचले क्रम में बल्लेबाजी भी कर लेते हैं।
-एजेंसी
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026